LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News: ड्यूटी की राह में बुझ गया बीएमपी जवान का चिराग, हार्ट अटैक ने छीनी सांसें , परिवार में कोहराम

बीएमपी के जांबाज़ जवान नुनु मनी साह की हार्ट अटैक से असामयिक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उच्च रक्तचाप अचानक बेकाबू हुआ और ड्यूटी की थकान ने जिस्म से आख़िरी सांसें छीन लीं।..

BMP Jawan Dies of Heart Attack on Way to Duty Family Shatter
ड्यूटी की राह में बुझ गया बीएमपी जवान का चिराग- फोटो : reporter

Khagaria: ज़िले के नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मोजाहिदपुर गांव से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली ख़बर सामने आई है। बीएमपी के जांबाज़ जवान नुनु मनी साह की हार्ट अटैक से असामयिक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उच्च रक्तचाप अचानक बेकाबू हुआ और ड्यूटी की थकान ने जिस्म से आख़िरी सांसें छीन लीं। यह कोई आम मौत नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही और तनावभरी नौकरी में घुटती ज़िंदगी का क़त्ल-ए-ख़ामोश है।

जानकारी के मुताबिक, नुनु मनी साह बक्सर ज़िले के पुलिस लाइन डुमरांव में पदस्थापित थे। 13 जनवरी की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवान कुछ समझ पाते, उससे पहले ही क़िस्मत ने बेरहमी से वार कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत ने उन्हें दबोच लिया। देश की हिफ़ाज़त करने वाला सिपाही, अपने ही दिल के हाथों हार गया।

Diarch GO

बुधवार को जब शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मोजाहिदपुर पहुंचा, तो पूरा इलाक़ा मातम में डूब गया। गांव की गलियां सिसकियों से भर उठीं। मां-बाप, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख़ें पत्थर दिलों को भी पिघला दें। 

गांव वालों का कहना है कि नुनु मनी साह बेहद कर्तव्यनिष्ठ, सादा और मिलनसार इंसान थे। उन्होंने कभी ड्यूटी से मुंह नहीं मोड़ा। चाहे रात हो या दिन, हर हाल में फर्ज़ निभाया। लेकिन यही फर्ज़, यही तनाव, आख़िरकार उनकी जान का दुश्मन बन गया।

NSIT
Nsmch

गुरुवार को अगुवानी गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सलामी, गार्ड ऑफ ऑनर और नम आंखों के बीच उन्हें आख़िरी विदाई दी जाएगी। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल के जवान, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग मौजूद रहेंगे।नुनु मनी साह की मौत ने पूरे गांव और इलाके को सन्न कर दिया है। 

रिपोर्ट- अमित कुमार