LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar Crime : जीजा से अवैध संबंध और पत्नी की दूसरी शादी का खुलासा, विरोध करने पर पहली बार ससुराल आये दामाद की हत्या, परिजनों ने पत्नी और सास-ससुर पर लगाया आरोप

Bihar Crime : जीजा से अवैध संबंध और पत्नी की दूसरी शादी का ख

KHAGARIA : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जंगली टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अपनी पत्नी के साथ पहली बार ससुराल आए एक युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय टोनिश यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और खुशियों वाले घर में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, टोनिश की शादी महज एक महीने पहले हुई थी। वह अपनी पत्नी को लेकर पहली बार ससुराल (जंगली टोला) आया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी आखिरी यात्रा साबित होगी। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

हत्या के पीछे अवैध संबंधों की एक उलझी हुई कहानी सामने आ रही है। मृतक के चाचा ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि टोनिश की पत्नी का अपने ही जीजा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। टोनिश को जब इस बात का पता चला, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। परिजनों का दावा है कि इसी विरोध के कारण पत्नी, सास और ससुर ने मिलकर साजिश रची और दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक के परिवार ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि लड़की की यह दूसरी शादी थी, जिसे शादी के वक्त छिपाकर रखा गया था। टोनिश लगातार इन विवादों का समाधान चाहता था, लेकिन उसे मौत के घाट उतार दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने ससुराल जैसे पवित्र रिश्ते पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में गहरी दहशत पैदा कर दी है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हत्याकांड में परिवार के अलावा और कौन-कौन शामिल था और हत्या के पीछे की मुख्य वजह क्या यही विवाद था या कुछ और।

अमित की रिपोर्ट