LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

Bihar News : कटिहार में पटना हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, NHAI की भूमि पर चला बुलडोजर, कई अवैध दुकानें हुई ध्वस्त

Bihar News : कटिहार के मनिहारी अनुमंडल के अंबेडकर चौक के समीप NHAI की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई 8 से 9 दुकानों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाया......पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार में पटना हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवा
कटिहार में चला बुलडोजर - फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार जिले के मनिहारी अनुमंडल अंतर्गत अंबेडकर चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई 8 से 9 दुकानों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर पूरी तरह हटा दिया है। यह पूरी कार्रवाई पटना उच्च न्यायालय (Patna High Court) के सख्त आदेश के अनुपालन में की गई है। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

कार्रवाई की जानकारी देते हुए मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि माननीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) संख्या 5484 में पारित आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग, पूर्णिया संभाग के कार्यकारी अभियंता द्वारा इस भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद न्यायालय के निर्देशानुसार प्रशासन ने नियमानुसार यह कदम उठाया है।

अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बिनोद कुमार और मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस बल ने मोर्चा संभाला ताकि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

इस पूरी प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सनत कुमार और राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान सहित अन्य कई प्रमुख अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अंबेडकर चौक के पास एनएचएआई की बेशकीमती भूमि को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त करा लिया गया है।

NSIT
Nsmch

श्याम की रिपोर्ट