LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News:खेत बना मौत का जाल, करंट से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, चार बच्चे हुए अनाथ

Bihar News: दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मामूली काम ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी। ....

Live wire in field kills couple leaves 4 children orphaned
करंट से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत- फोटो : reporter

Bihar News: दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मामूली काम ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी।  कटिहार मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत स्थित चिकनी गांव में खेत में पानी पटाने गए पति-पत्नी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रंजन ठाकुर और उनकी पत्नी रंजना देवी रोजमर्रा की तरह अपने खेत में सिंचाई के लिए गए थे। इसी दौरान खेत में फैले बिजली के तार उनकी नजर से चूक गए और दोनों उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों मौके पर ही बेसुध हो गए।

परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही पल में दो जिंदगियां बुझ जाने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

इस दर्दनाक हादसे ने सबसे ज्यादा असर उनके चार मासूम बच्चों पर डाला है, जिनके सिर से अब माता-पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। गांव में हर कोई इस घटना से स्तब्ध है और परिवार के प्रति संवेदना जता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में खुले बिजली तार और लापरवाही इस तरह की घटनाओं को न्योता देती हैं। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसी खतरनाक स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है और कब तक ऐसी लापरवाही लोगों की जान लेती रहेगी

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह