LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : कटिहार में पूर्व जिप अध्यक्ष ने पुलिस पर किया हमला, पति की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक साजिश, दो सौ बीघा फसल बर्बादी और रंगदारी का है आरोप

Bihar News : कटिहार में पूर्व जिप अध्यक्ष ने पुलिस पर किया ह

KATIHAR : बिहार–झारखंड सीमावर्ती इलाके में फसल क्षति और रंगदारी के आरोप को लेकर कटिहार मनिहारी थाना पुलिस ने बघार पंचायत के सरपंच रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 9 मार्च की देर रात बिहार–झारखंड की सीमा से सटे कांटाकोश और रामनगर क्षेत्र में करीब 200 बीघा में लगी फसल को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में किसान रामगोपाल यादव सहित कई किसानों ने मनिहारी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सरपंच रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव ने रंगदारी की मांग को लेकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचाया। किसानों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसी के आरोप में सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

गिरफ्तारी के बाद सरपंच रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को साजिश बताते हुए कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण उन्हें राजनीतिक रूप से फंसाया जा रहा है और उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। वहीं उनकी पत्नी और कटिहार की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अंजली देवी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके पति को मनिहारी थाना बुलाकर गलत तरीके से गिरफ्तार किया है। 

उनका कहना है कि घटना झारखंड क्षेत्र की है और उनके पति को साजिश के तहत फंसाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

श्याम की रिपोर्ट