LATEST NEWS

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

Bihar Crime : कटिहार में फायरिंग करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime : कटिहार में फायरिंग करना युवक को पड़ा महंगा, वीड

KATIHAR : कटिहार के अतिविशिष्ट इलाके अमला टोला (वायरलेस गली) में सरेआम फायरिंग करने और हथियार प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक अवैध हथियार के साथ न केवल फायरिंग कर रहा था, बल्कि आम जनता के बीच भय और दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई की पुष्टि

कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए नगर थाना पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया ताकि आरोपी की जल्द से जल्द पहचान कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

अभियुक्त की पहचान और गिरफ्तारी

गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और जांच के आधार पर वीडियो में दिख रहे युवक की शिनाख्त शिवम राजपूत उर्फ शिवम आर्यन के रूप में की। वह नगर थाना क्षेत्र के अमला टोला, वायरलेस गली का निवासी बताया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के ठिकाने पर छापेमारी की और मुख्य आरोपी शिवम राजपूत को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अवैध हथियार और कारतूस बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। तलाशी के क्रम में अभियुक्त के पास से एक अवैध देशी पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास यह अवैध हथियार कहाँ से आया और क्या उसका कोई आपराधिक इतिहास रहा है।

NSIT
Nsmch

दर्ज की गई प्राथमिकी

इस मामले में पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसते हुए नगर थाना कांड संख्या-375/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। 

श्याम की रिपोर्ट