LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News: कटिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप, कौवों की सामूहिक मौत के बाद प्रशासन अलर्ट, सख्त निगरानी शुरू

पिछले दिनों एक साथ कई कौवों के मृत पाए जाने की घटना ने पहले ही सनसनी फैला दी थी। अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद इस आशंका पर मुहर लग गई है कि पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू संक्रमण के कारण हुई।...

Bird Flu Alert in Katihar After Mass Crow Deaths
कटिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप- फोटो : reporter

Katihar:जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। कुर्सेला थाना क्षेत्र से जुड़े इलाकों में पिछले दिनों एक साथ कई कौवों के मृत पाए जाने की घटना ने पहले ही सनसनी फैला दी थी। अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद इस आशंका पर मुहर लग गई है कि पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू संक्रमण के कारण हुई।

जानकारी के मुताबिक, कौवों की संदिग्ध मौत की खबर मिलते ही प्रशासन ने तत्काल सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होते ही जिला प्रशासन ने तय प्रोटोकॉल के तहत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पशुपालन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी गई है।

 इससे पहले भागलपुर में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे। भागलपुर से सटे कटिहार जिले के कुर्सेला में जब एक साथ कई कौवे मृत पाए गए, तभी से संक्रमण की आशंका गहरा गई थी। अब पुष्टि के बाद प्रशासन कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है।

जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित इलाके में विशेष निगरानी रखें, पोल्ट्री फार्म और पक्षी बाजारों पर नजर बनाए रखें तथा लोगों को जागरूक करें। साथ ही, मृत पक्षियों को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

NSIT
Nsmch

स्वास्थ्य विभाग को भी एहतियातन अलर्ट किया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी मृत पक्षी को न छुएं और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय अधिकारियों को दें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात ही बचाव है इसी मंत्र के साथ जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आ रहा है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह