LATEST NEWS

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

Bihar Land Scam: रजिस्ट्री ऑफिस के रिकॉर्ड बदलकर बेची जा रही जमीनें, पकड़ा गया बिहार का सबसे बड़ा जमीन रैकेट, पुलिस को भेजी पूरी रिपोर्ट

Bihar Land Scam: बिहार में जमीन की हेराफेरी और रजिस्ट्री कार्यालयों के रिकॉर्ड में सेंधमारी करने वाले गिरोह का जाल अब कटिहार से निकलकर गया तक फैल गया है।

Bihar Land Scam: रजिस्ट्री ऑफिस के रिकॉर्ड बदलकर बेची जा रही
बिहार में जमीन का गोरखधंधा- फोटो : reporter

Bihar Land Scam: बिहार में जमीन की हेराफेरी और रजिस्ट्री कार्यालयों के रिकॉर्ड में सेंधमारी करने वाले गिरोह का जाल अब कटिहार से निकलकर गया तक फैल गया है। कटिहार पुलिस द्वारा हाल ही में किए गए खुलासे के बाद ठगी के शिकार हुए लोग अब सामने आने लगे हैं। इस पूरे घटनाक्रम में जीरो एफआईआर और रिकॉर्ड रूम के साथ हुई छेड़छाड़ ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

दस्तावेजों की कूटरचना और रिकॉर्ड रूम में सेंधमारी का गंभीर मामला माना जा रहा है। कटिहार के रजिस्ट्री ऑफिस से शुरू हुआ यह खेल पूरे बिहार के कई जिलों में फैला है। भू-माफिया का यह गिरोह न सिर्फ पुराने रिकॉर्ड बदलकर जमीन की दोबारा रजिस्ट्री करवाता था, बल्कि राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से अवैध मोटेशन  यानी दाखिल-खारिज भी करा लेता था।

कटिहार में भू-माफियाओं की गिरफ्तारी की खबर सुनकर गया जिले के कई पीड़ित कटिहार पहुंचे हैं। इन लोगों का आरोप है कि कटिहार वाले इसी गिरोह ने उनके साथ भी करोड़ों की ठगी की है। पीड़ितों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार एसपी ने जीरो एफआईआर  दर्ज करने का निर्देश दिया है, जिसे बाद में संबंधित जिले (गया) को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

पुलिस अब इस सिंडिकेट के मास्टरमाइंड और रजिस्ट्री ऑफिस के उन कर्मचारियों की तलाश में है जिन्होंने रिकॉर्ड रूम की सुरक्षा में सेंध लगाने में मदद की। इस मामले में पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों और पुराने रजिस्टरों की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराने की तैयारी में है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह