LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : कटिहार जीआरपी थाने में गन सफाई के दौरान चली गोली, हवलदार गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar News : कटिहार में गन सफाई के दौरान सिपाही से गोली चल गयी. जो सीधे चालक के पेट में जाकर लग गयी. आनन् फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भारती कराया गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार जीआरपी थाने में गन सफाई के दौरान चली गोल
गन सफाई के दौरान चली गोली - फोटो : SOCIAL MEDIA

KATIHAR : बिहार के कटिहार रेल थाना (जीआरपी) परिसर में बुधवार को हथियार की सफाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक आरक्षी द्वारा अपनी सरकारी बंदूक की सफाई की जा रही थी, तभी अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई। इस आकस्मिक फायरिंग से थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

इस दुर्घटना में पास ही खड़े हवलदार सह चालक प्रेमजीत कुमार गोली की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि गोली सीधे उनके कंधे में जा लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद उनके साथी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें आनन-फानन में कटिहार सदर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की विशेष टीम ने तत्काल उनका उपचार शुरू किया। राहत की बात यह है कि गोली कंधे को चीरते हुए शरीर से बाहर निकल गई है। चिकित्सकों के अनुसार, हवलदार प्रेमजीत कुमार की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और वे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। अस्पताल में उनकी निगरानी की जा रही है और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा है।

जीआरपी डीएसपी ए.के. अकेला ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक आरक्षी अपने हथियार का रखरखाव और सफाई कर रहा था। उन्होंने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जाँच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या हथियार की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों (SOP) का उल्लंघन किया गया था।

इस घटना ने पुलिस महकमे के भीतर सुरक्षा और सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि भीड़भाड़ वाले थाना परिसर में हथियार सफाई के दौरान इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई और क्या गन लोड थी? फिलहाल इस घटना के बाद जीआरपी प्रशासन अलर्ट पर है और विभाग में अनुशासन व सुरक्षा को लेकर मंथन चल रहा है।

NSIT
Nsmch

श्याम की रिपोर्ट