LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Teacher: जमुई में शिक्षकों की ई-हाजिरी पर पाई गई गड़बड़ी, 12 स्कूलों पर DEO का एक्शन, 48 घंटे में मांगा जवाब, ने देने पर नौकरी से धोना पड़ेगा हाथ

Bihar Teacher: जमुई के सोनो प्रखंड में 12 विद्यालयों के शिक्षकों की ई-शिक्षाकोष उपस्थिति जांच में मिली गड़बड़ियां। कई सेल्फी नॉट सिंक्ड, अनुपस्थिति दर्ज नहीं, DEO ने सभी प्रधानाध्यापकों से 48 घंटे में मांगा जवाब।

Bihar Teacher:
बिहार में शिक्षकों ने की गड़बड़ी- फोटो : social media

Bihar Teacher: जिला शिक्षा पदाधिकारी, जमुई के निर्देश पर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की रैंडम उपस्थिति जांच की गई। जांच में सोनो प्रखंड के 12 स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति संबंधी कई गड़बड़ियां सामने आईं, जिनमें कई तरह की ग़लतियां पाई गईं, जैसे- उपस्थिति समय पर दर्ज नहीं की गई। सेल्फी के बजाय कमरे या विद्यालय की तस्वीर अपलोड की गई। कई सेल्फी “Not Synced” पाई गईं। छुट्टी ली गई लेकिन रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज नहीं है। दूसरे शिक्षक की फोटो अपलोड कर उपस्थिति दिखाई गई।

 किस स्कूल में क्या गड़बड़ी पाई गई?

विद्यालय का नाम    शिक्षक का नाम    गड़बड़ी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानधाता    पंकज कुमार    पूरे माह ऑन ड्यूटी, कोई प्रमाण नहीं

Diarch GO

सबेजोर    कंतलाल सिंह    16, 17 मई की सेल्फी Not Synced

सबेजोर    रवि कुमार    दो दिन 'इन', तीन दिन 'आउट' सेल्फी गायब

टहकार    सुनील कुमार    15,16,17,19 मई सेल्फी Not Synced

बरियारपुर    अब्दुल्लाह अंसारी    उपस्थिति विलंब से दर्ज

बरियारपुर    सुमायला प्रवीण    अनुपस्थिति और देर से हाजिरी

खोटवा    श्यामलाल यादव    कमरे की फोटो अपलोड, उपस्थिति अधूरी

खोटवा    कंचन प्रभाकर    गैरहाजिरी, दूसरे शिक्षक की सेल्फी

खोटवा    चांदनी कुमारी    सेल्फी और समय नहीं

पनारी    प्रदीप यादव    Out सेल्फी गायब

भेलवा    फैजल कामरान    Out सेल्फी मिसिंग

रक्तरोहनियां (प्लस टू)    आफरीन निगार    अधिकांश सेल्फी Not Synced

 DEO की सख्त टिप्पणी

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा), जमुई ने कहा: गड़बड़ियों से स्पष्ट है कि शिक्षकों को प्रधानाध्यापकों का संरक्षण प्राप्त है। यह स्थिति बेहद अफसोसजनक है।उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। साथ ही, शिक्षकों से व्यक्तिगत जवाब भी लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर निगरानी की जरूरत

ई-शिक्षाकोष पोर्टल डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने की एक पारदर्शी व्यवस्था है, जिसमें इन और आउट टाइम के साथ सेल्फी अपलोड की जाती है।यह सिस्टम क्लाउड बेस्ड होती है, जिससे प्रशासन वास्तविक समय में निगरानी कर सकता है। नॉट सिंक्ड सेल्फी पोर्टल से अपलोड ना होने या नेटवर्क समस्या के कारण होती है, लेकिन नियमित रूप से ऐसा होना कदाचार की आशंका को जन्म देता है।