LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

10 October Horoscope: इन राशिवालों की धार्मिक कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी, इनका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा

10 October Horoscope: इन राशिवालों की धार्मिक कामों में दिलच

10 अक्टूबर, गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र प्रजापति योग बना रहे हैं। जिससे आज कई राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। कुछ राशि वालों को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। कुछ लोगों के लोग बिजनेस में नई योजना पर काम करना चाहते हैं, तो अच्छा समय है। वृश्चिक राशि वालों के रुके काम पूरे हो सकते हैं। जानें आज की 12 राशियों के राशिफल के बारे में,

 

मेष राशिफल वाले दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी कामों की रूपरेखा बना लें, तो व्यवस्था अच्छी रहेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी। बहुत शांति और हल्का महसूस करेंगे। आपका अधिकारपूर्ण भाषा का प्रयोग दूसरों को प्रभावित करेगा। अपनी योजनाओं को किसी के सामने प्रस्तुत ना करें, वरना विघ्न बाधाएं आ सकती हैं। अपनी कमियों को पहचाने और सुधार लाने का प्रयास करें। उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपने मित्रों तथा संबंधियों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।

Diarch GO


वृष राशि वाले दोपहर से समय की चाल तेज सकारात्मक बदलाव लेगी। धैर्यपूर्वक आगे बढ़ेंगे। व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखेंगे। व्यवस्थित दिनचर्या पर जोर देंगे। विविध संकेतों के प्रति सजगता बढ़ाएंगे। लाभ और परिणाम का प्रतिशत संवार पर बना रहेगा। परिवार में सुख सौख्य रहेगा। परिजनों का साथ समर्थन पाएंगे। सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे। करीबियों का सहयोग रहेगा। जिम्मेदारों का सानिध्य बढ़ाएंगे। आवश्यक कार्यों पर फोकस होगा। करियर कारोबार में स्पष्टता बढ़ाएंगे।


मिथुन राशि वालों का आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, व्यापार क्षेत्र में कुछ अड़चनें आएंगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मन शांत रहेगा। आज आपका किसी भी व्यक्ति के प्रति उदार होना नुकसानदायक रहेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं, वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है।

NSIT
Nsmch


कर्क राशि वाले नया वाहन खरीदने से संबंधित योजना है, तो उसे तुरंत साकार करें। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी तथा परिवार जनों के साथ डिनर का लुत्फ उठाएंगे। कोई भी कार्य करते समय सावधानी भी बरतनी जरूरी है। अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, वरना बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। आत्म अवलोकन द्वारा अपनी इस कमी को भी दूर करने का प्रयास करें। किसी भी तरह का सरकारी कार्य आज स्थगित रखें।


सिंह राशि वाले बौद्धिक प्रदर्शन से सभी मामलों में उचित जगह बनाएं रहेंगे। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। आसपास के वातावरण में अनुकूलन बना रहेगा। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। विषयगत समझ बेहतर होगी। अध्ययन अध्यापन में सहज रहेंगे। वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। करियर कारोबार आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। करीबियों से भेंट होगी। कामकाजी वार्ता में ढिलाई न बरतें। रिश्तों के लिए समय निकालें। भावनात्मक प्रदर्शन में स्वार्थ संकीर्णता से बचें। अवसरों को भुनाएं।


कन्या राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आएंगी। परिवार में भी किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ने के चांस बनेंगे। आज परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी कलह का योग बन सकता है। नौकरी वालों के अपने अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण कार्यक्षेत्र में उन्हें दबाव का सामना करना पड़ेगा।


तुला राशि वाले घर के मुद्दों पर आपकी राय अहम रहेगी। इसलिए सभी पक्षों पर अपना विचार अवश्य रखें। घर में सुधार करते समय वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना आपके लिए बहुत उचित रहेगा। व्यक्तिगत गतिविधियों में भी अपना पूरा ध्यान दे पाएंगे। दैनिक क्रियाकलापों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी संतुलन बनाकर रखें। पारिवारिक वाद-विवाद को रोकने का हर संभव प्रयास करना उचित रहेगा। भावनात्मक रूप से अकेलापन महसूस भी होगा। कुछ समय अपने किसी खास मित्र साथ के अथवा आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।


वृश्चिक राशि वाले परिवार के जिम्मेदारों से सलाह बनाए रखेंगे। सभी क्षेत्रों में अपेक्षा से अच्छा प्रदर्शन रखेंगे। वाणिज्यिक गतिविधियो में रुचि बढ़ाएंगे। आत्मविश्वास को बल मिलेगा। संपर्क संचार को बल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में तेजी रखेंगे। घर में सुख सौख्य रहेगा। अतिथि आगमन बना रहेगा।  खानपान प्रभावशाली रहेगा। सभी का सम्मान रखेंगे। संरक्षण में रुचि रहेगी। बचत बनाए रखेंगे। आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। शुभ सूचना मिलेगी। बड़प्पन बढेगा। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। अच्छे मेजबान बने रहेंगे।


धनु राशि वाले आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपकी सभी लोग साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको अपना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। परिवार के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।


मकर राशि वाले परिवार की व्यवस्था से संबंधित कोई मामला रुका हुआ है, तो उसको शुरू करने का उचित समय है। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। धर्म-कर्म के मामले में भी रूझान बढ़ेगा। नेगेटिव- पैसों के मामले में लेनदेन करने से परहेज करें। आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, परंतु अतिरिक्त कार्यभार लेना आपके व्यक्तिगत कार्यों में रुकावटें भी डालेगा। बच्चों के साथ डांट-फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें।


मकर राशि वाले कार्य व्यापार में आवश्यक कार्यों को समय से पहले पूरा करने की सोच होगी। सूझबूझ और तैयारी से परिणाम साधेंगे। विभिन्न पेशेवर प्रयासों में सकारात्मकता बनी रहेंगी। औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे। आिर्र्थक उपलब्धियां संवरेंगी। ठगों व धूर्तां से सावधान रहें। निवेश संबंधी बजट पर नियंत्रण रखें। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। बड़े लक्ष्य साधने की कोशिश रहेगी। कामकाजी अनुकूलता से उत्साहित रहेंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। लक्ष्य पूरे करेंगे। परामर्श बनाए रखें।


मीन राशि वाले कार्य व्यापार भव्य बना रहेगा। पेशेवर चर्चा संवाद में बेहतर रहेंगे। विभिन्न उल्लेखनीय कार्य बनेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। जरूरी कार्य गति लेंगे। व्यवस्था व संतुलन बनाए रखेंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। सक्रियता से कार्य करेंगे। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे। अधिकारीवर्ग प्रसन्न बना रहेगा। सुख सुविधा संसाधन बढ़ाएंगे। योजनाओं के संचालन में सफल रहेंगे। बड़प्पन बनाए रखेंगे। पैतृक विषय गति पाएंगे। योग्यता प्रदर्शन में आगे बने रहेंगे।