LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट होने से दो मजदूरों की हुई मौत, चार गंभीर रूप से हुए जख्मी, दो की हालत नाजुक

Bihar News : एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट होने की वजह से दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीँ चार मजदूर जख्मी बताये जा रहे हैं.

Bihar News : एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट होने से
एल्युमिनियम फैक्ट्री में धमाका - फोटो : SANJIV TARUN

SAMASTIPUR : एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट मामले में जिला प्रशासन में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। वही 5 मजदूर जख्मी है जिसमें 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को उपचार के लिए चिकित्सकों के द्वारा सदर अस्पताल से दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। 

सूत्रों की माने तो और भी मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के संबंध में बताते चले की समस्तीपुर जिले के  वैनी थाना क्षेत्र के वैनी वार्ड नंबर 4 में अवस्थित श्री जगदंबा मेटल अल्युमिनियम फैक्ट्री में अचानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। जहां स्थानीय लोगों के द्वारा ज़ख्मियों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वही मलबे में दबे मजदूर के शव को निकालने का काम किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ दिलीप कुमार और सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनके निर्देश पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। 

मृतक की पहचान दरभंगा जिले के निवासी संजय के रूप में की गई है। तो वहीं दूसरे की पहचान मुजफ्फरपुर जिला निवासी चंदेश्वर के रूप में की गई है। जख्मी ललित और ज्योति की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे दरभंगा रेफर किया गया है। वहीं पवन कुमार सिंह राजबल्लव और अंकित कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोग फैक्ट्री संचालक से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वह उनके सेफ्टी पर सवालिया निशान खड़ा किया जा रहा है। 

समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट