LATEST NEWS

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

BIHAR TRAFFIC - सीनियर सिटीजन की गाड़ियों को हादसे से बचाने के लिए परिवहन विभाग की अनूठी पहल, गाड़ियों पर लगेगा खास स्टीकर

BIHAR TRAFFIC - वाहन चलाने के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को हादसों से बचाने के लिए परिवहन विभाग ने अनूठी पहल करते हुए विशेष स्टीकर लांच किया है, जो इन नागरिकों की गाड़ियों पर लगाया जाएगा। ताकि लोग इन्हें देखकर पहले से सावधान रहें।

BIHAR TRAFFIC - सीनियर सिटीजन की गाड़ियों को हादसे से बचाने
सीनियर सिटीजन के लिए खास पहल- फोटो : KULDEEP BHARDWAJ

PATNA - सीनियर सिटीजन को सड़क पर वाहन चलाते समय अधिक सुरक्षा और सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने एक नई पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। अब वरिष्ठ नागरिकों के वाहनों के पीछे एक विशेष स्टीकर लगाए जाएंगे, जिस पर ‘‘धैर्य रखें (keep patience), वाहन चालक वरिष्ठ नागरिक हैं।‘‘ लिखा रहेगा।

वरिष्ठ नागरिकों के अनुरोध पर विभाग ने लिया निर्णय

दरअसल, हाल ही में वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह ने परिवहन सचिव से मिलकर वरिष्ठ नागरिक का एक विशेष स्टीकर अपने वाहनों के पीछे लगाने का अनुरोध किया था। उनके अनुरोध पर परिवहन सचिव ने जनहित में वाहनों के पीछे वरिष्ठ नागरिक का स्टीकर लगाने की स्वीकृति दी है।

सड़क दुर्घटनाओं में लायी जा सकेगी कमी

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सीनियर सिटीजन को वाहन चलाते समय अन्य वाहन चालकों द्वारा बेवजह हार्न, ओवरटेकिंग इत्यादि परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में वरिष्ठ नागरिक असहज महसूस करते हैं। स्टीकर लगे होने से अन्य वाहन चालकों को उनकी उपस्थिति की जानकारी आसानी से हो सकेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी। 

60 वर्ष से अधिक 514 लोगों की सड़क दुर्घटना में हो चुकी है मौत

राज्य में वर्ष 2023 में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 514 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। जबकि 262 लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो चुके हैं। इन दुर्घटनाओं में वाहन चालक, पैसेंजर, पेडिस्ट्रीयन आदि शामिल हैं।

NSIT
Nsmch

सीनियर सिटीजन के प्रति धैर्य और सम्मान का बनेगा वातावरण

परिवहन सचिव ने बताया कि यह स्टीकर न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि सड़क पर अन्य चालकों के बीच सीनियर सिटीजन के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। इससे सड़क पर उनके प्रति धैर्य और सम्मान का वातावरण बनेगा।  

सड़क सुरक्षा माह के दौरान लगाया जायेगा स्टीकर

राज्य में सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। इसके तहत सड़क सुरक्षा जागरुकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत सीनियर सिटीजन के वाहनों पर स्टीकर लगाया जायेगा। सीनियर सिटीजन का स्टीकर प्रिंट कर खुद भी अपनी सुविधानुसार वाहन चालक (वरिष्ठ नागरिक) लगा सकते हैं। 

बेवजह हॉर्न न बजाएं

परिवहन सचिव ने आम लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय बेवजह हॉर्न न बजाएं इससे वाहन चालकों को परेषानियों का सामना करना पड़ता है। सीनियर सिटीजन अक्सर धीमी गति से वाहन चलाते हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों को उनकी उपस्थिति का पता नहीं चल पाता। इस पहल का उद्देश्य सीनियर सिटीजन की सुरक्षा बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

REPORT - KULDEEP BHARDWAJ