LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

CM नीतीश के बेटे निशांत को तेजप्रताप यादव ने बताया नासमझ! कहा कि उन्हें राजनीति की जानकारी नहीं, पहले सियासी बयान पर मचा घमासान

तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार के राजनीति में आने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अगर निशांत राजनीति करना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है।

CM नीतीश के बेटे निशांत को तेजप्रताप यादव ने बताया नासमझ! कह
बिहार राजनीति की खबर- फोटो : news4nation

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जदयू की जीत सुनिश्चित करने की अपील की थी। इस दौरान निशांत ने अपने पिता के कामों की सराहना करते हुए जनता से जेडीयू को सत्ता में लाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की बेहतरी के लिए सराहनीय काम किए हैं।

निशांत कुमार के तरफ से दिए गए बयान पर RJD नेता तेजप्रताप यादव ने भी पलटवार किया है। उनसे जब निशांत कुमार के बयान के आधार पर सवाल किया गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि निशांत राजनीति में आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। तेज प्रताप ने कहा, "अगर वह नौजवान हैं, यंग हैं, और राजनीति करना चाहते हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं है।" हालांकि, उनको ग्राउंड रियलिटी की समझ नहीं है।

निशांत की राजनीतिक एंट्री पर अटकलें

निशांत कुमार के राजनीति में आने की खबरों ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। हालांकि निशांत ने अभी तक स्पष्ट रूप से राजनीति में आने का संकेत नहीं दिया है, लेकिन उनके बयानों से यह संभावना जताई जा रही है।

जदयू की जीत सुनिश्चित करने की अपील

वहीं आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जदयू की जीत सुनिश्चित करने की अपील की थी। इस दौरान निशांत ने अपने पिता के कामों की सराहना करते हुए जनता से जेडीयू को सत्ता में लाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की बेहतरी के लिए सराहनीय काम किए हैं।

NSIT
Nsmch

राहुल गांधी की यात्रा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

तेज प्रताप यादव ने यह भी बताया कि राहुल गांधी बिहार में आ रहे हैं और उनका एक अपना कार्यक्रम होगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की भी चर्चा की, जिसमें नए साल की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष के चयन की बात कही गई।

पार्टी अध्यक्ष पर विचार-विमर्श

तेज प्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मंगनी लाल मंडल की चर्चा पर कहा कि यह निर्णय पार्टी द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी तय करेगी कि कौन किस पद पर बनेगा।