LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar News : समस्तीपुर में सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक से दबकर मजदूर की हुई मौत, लोगों ने जमकर किया बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Bihar News : समस्तीपुर के सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक से दबकर मजदूर की मौत हो गयी. जिसके बाद लोगों ने जमकर बवाल किया. वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज किया...पढ़िए आगे

Bihar News : समस्तीपुर में सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक से दबकर
मजदूर की ट्रक से दबकर मौत - फोटो : SANJIV TARUN

SAMASTIPUR : जिले के बांगड़ थाना क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री के अंदर देर रात ट्रक से दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी। जिसके बाद लोगों ने जमकर बवाल किया। फैक्ट्री के अंदर और बाहर आक्रोशित लोगों के द्वारा तोड़फोड़ किया गया है। वहीँ घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा भीड़ पर लाठी चार्ज भी की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भांगड़ा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद सरसौना में स्थित सीमेंट फैक्ट्री में देर रात एक मजदूर ट्रक के नीचे दब गया। जिसे नाजुक हालत में फैक्ट्री के कर्मचारियों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिला निवासी भोला चंद्रवंशी के बाइस वर्षीय पुत्र सूर्यकांत कुमार के रूप में की गई।

Diarch GO

मृतक के सहयोगी युवक ने बताया कि अस्पताल के बाद सबको गंगा में फेंकने के लिए ले जाया जा रहा था। सुबह तक मैनेजर और कर्मी डेड बॉडते रहे। पूछे जाने पर मृतक के सहयोगी दोस्त को मारा पीटा भी गया। इसी बीच लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो वैशाली जिले के दाभेछ से डेड बॉडी को फैक्ट्री लाया गया। बॉडी आते ही मजदूर आक्रोशित हो गए और जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई और जमकर बवाल होने लगा।

इस बीच मामले को रफा दफा करने को लेकर फैक्ट्री मैनेजर एवं अन्य कर्मी लगे रहे। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फैक्टरी पर पहुंच गई और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया। पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। 

NSIT
Nsmch

समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट