LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

Bihar News : बक्सर में 257 करोड़ की लागत से प्रदुषणमुक्त होगी गंगा, "नमामि गंगे" अभियान के तहत 4 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का होगा निर्माण

Bihar News : बक्सर में गंगा को प्रदुषणमुक्त करने के लिए चार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जायेगा. इस पर 257 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे. वहीँ शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की जाएँगी....पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर में 257 करोड़ की लागत से प्रदुषणमुक्त होगी
बक्सर का होगा कायाकल्प - फोटो : sandip verma

BUXAR : केंद्र सरकार ने बक्सर के विकास को नई दिशा देने की पहल करते हुए 257 करोड़ रुपये की लागत से गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की योजना को मंजूरी दी है। बक्सर के बगीचा उत्सव मैरेज हॉल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री सह बक्सर लोकसभा एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने इस बड़ी घोषणा की जानकारी दी।

गंगा की स्वच्छता पर विशेष ध्यान

मिथिलेश तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "नमामि गंगे" अभियान के तहत बक्सर में 50 MLD क्षमता के तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और 1 MLD क्षमता के एक प्रकृति आधारित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके साथ ही 8.68 किलोमीटर के नाला चैनल और 3 इंटरसेप्शन पंपिंग स्टेशन का निर्माण भी होगा। यह परियोजना बुडको पटना द्वारा अगले तीन महीनों में शुरू की जाएगी और 18 महीनों में पूरी होने की संभावना है।

बक्सर बनेगा स्मार्ट शहर

मिथिलेश तिवारी ने बक्सर को वाराणसी के तर्ज पर विकसित करने की योजना का जिक्र करते हुए बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के निर्माण से गंगा में गंदे पानी का प्रवाह बंद होगा और जलजमाव से भी मुक्ति मिलेगी। यह परियोजना न केवल गंगा को स्वच्छ बनाएगी बल्कि बक्सर को एक आधुनिक और स्वच्छ शहर के रूप में उभारेगी।

पीएनजी कनेक्शन से घर-घर पहुंचेगी गैस

बक्सर और डुमरांव के नागरिकों के लिए एक और बड़ी सौगात पाइपलाइन के माध्यम से पीएनजी (प्राकृतिक गैस) की आपूर्ति है। अगले दो वर्षों में 25,000 घरों को पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य है। यह गैस एलपीजी से 20-25% सस्ती होगी। उपभोक्ता को सुरक्षा राशि जमा करनी होगी, जिसकी वापसी कनेक्शन सरेंडर करने पर की जाएगी।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री करेंगे नई घोषणाएं

मिथिलेश तिवारी ने यह भी बताया कि अगले महीने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर आएंगे और जिले के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करेंगे।

आस्था और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बक्सर को धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए तिवारी ने कहा कि यह शहर लाखों श्रद्धालुओं का केंद्र है। गंगा की स्वच्छता और शहर के विकास से यहां पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। यह परियोजना बक्सर के नागरिकों के लिए विकास और सुविधाओं की एक नई शुरुआत का संकेत देती है।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट