LATEST NEWS

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

Bihar Weather: मकर संक्रांति के दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें IMD का ताजा अपडेट

Bihar Weather: मकर संक्रांति के दिन से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिली है लेकिन एक बाऱ फिर बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

ठंड मकर संक्रांति
Weather change from Makar Sankranti - फोटो : social media

Bihar Weather:  बिहार में कुछ दिनों से धूप और पुरवैया हवा के चलते लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। राजधानी पटना, गया, औरंगाबाद, बेगूसराय सहित कई जिलों में सोमवार को पूरे दिन और रात तेज पछुआ हवा चलती रही। कुछ जिलों में हल्के बादल भी छाए रहे, जिससे ठंड का असर बढ़ गया। इस मौसमी बदलाव के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो तेज पछुआ हवा और आंशिक बादलों के चलते ठंड और बढ़ सकती है। आज यानी मकर संक्रांति के दिन और रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। पछुआ हवा के चलते कनकनी बढ़ने के आसार हैं। एक बार फिर कड़ाके की ठंड आपको परेशान कर सकता है। 

पछुआ हवा से ठंड का असर

मौसम विभाग की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है। 13 जनवरी से ही पछुआ हवाओं का प्रभाव देखा जा रहा है, जिससे बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। मकर संक्रांति के दिन धूप और बादल का मिश्रण रहेगा, लेकिन पछुआ हवाओं के चलते धूप में नरमी बनी रहेगी। जैसे ही सूरज डूबेगा, ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। अगर पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होता है और पहाड़ों पर बर्फबारी होती है, तो तापमान में और गिरावट हो सकती है। फिलहाल घने कोहरे से राहत मिल सकती है, लेकिन हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मकर संक्रांति पर मौसम

मकर संक्रांति के दिन सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के साथ शुरुआत होगी। दिन में धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का सिलसिला जारी रहेगा। पछुआ हवाओं के कारण ठंड का असर महसूस होगा। बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि आंशिक बादल और मध्यम गति की पछुआ हवाएं बनी रहेंगी। हालांकि, गंगा और अन्य नदियों में श्रद्धालु आसानी से स्नान कर सकेंगे।

NSIT
Nsmch


तापमान के आँकड़े

13 जनवरी को तेज पछुआ हवाओं और आंशिक बादलों के चलते बिहार के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 26.6°C रहा, जबकि वाल्मीकिनगर में न्यूनतम तापमान 9.8°C दर्ज किया गया। पछुआ हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।

राजधानी पटना का हाल

पटना में सोमवार को हल्के कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 10°C दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश के कारण मौसम ठंडा बना रहा। आने वाले पांच दिनों में मौसम स्थिर रहने की संभावना है, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा और दिन में सामान्य धूप जारी रहेगी। सर्दी का यह दौर फिलहाल जारी रहने की संभावना है। सुबह के समय एहतियात बरतें और गर्म कपड़ों का उपयोग करें।