LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

Bihar Weather: बिहार में अब ठंड के साथ बारिश बढ़ाएगी कनकनी, अगले 3 दिनों तक रहे सावधान, मौसम विभाग का अलर्ट जान लें....

Bihar Weather: बिहार में ठंड का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।

ठंड
rain alert- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Weather:  पटना समेत पूरे बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हफ्ते की शुरुआत में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा, जहां लगातार दो-तीन दिनों तक धूप नहीं निकली। गुरुवार को हल्की धूप निकली लेकिन जल्दी ही कोहरे में खो गई। पछुआ हवाओं का बहाव भी जारी रहा। शुक्रवार को दिनभर खिली धूप के कारण तापमान में 7°C तक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान अभी भी 5°C के आसपास स्थिर है।

बढ़ रहा तापमान और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि होने के साथ बारिश के भी आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज बिहार के 12 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। हवा के रुख में बदलाव के कारण अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2°C से 4°C तक की वृद्धि होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।  यह विक्षोभ दक्षिण-पूर्व ईरान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से औसतन 3.1 से 9.4 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से 12 जनवरी को दक्षिण-पश्चिम बिहार के 6 जिलों—बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, और अरवल—में हल्की बारिश हो सकती है।

आज का मौसम

11 जनवरी को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में घना कोहरा छाया हुआ है। अन्य जिलों में मध्यम कोहरा देखने को मिला है। अधिकतम तापमान 20°C से 25°C के बीच और न्यूनतम तापमान 10°C से 14°C के बीच रहने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

तापमान में बढ़ोतरी

10 जनवरी को खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान में 7°C तक की वृद्धि दर्ज की गई। मधुबनी में अधिकतम तापमान 25.9°C रहा, जबकि डेहरी में न्यूनतम तापमान 5°C रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को राज्य के 26 जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।


मकर संक्रांति तक राहत

मौसम विभाग के अनुसार, मकर संक्रांति तक ठंड में थोड़ी नरमी आएगी। शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्का और मध्यम कोहरा छा सकता है। साथ ही, बारिश के भी हल्के आसार बने हुए हैं। राज्य में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है, जिससे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।