LATEST NEWS

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

BIHAR WEATHER:बिहार में सर्दी की आहट, तापमान ने छोड़ी गर्मी की छाया! अभी टेंपरेचर में होता रहेगा उतार-चढ़ाव

BIHAR WEATHER:बिहार  में सर्दी की आहट, तापमान ने छोड़ी गर्मी

BIHAR WEATHER: अरब सागर में बन कम वायुदाब क्षेत्र समेत बिहार में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से सर्दी की आहट का अहसास अब प्रदेशवासियों को होने लगा है। हालांकि कई जिलों में अब भी दिन में पारा सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है लेकिन आगामी तीन दिन में कई जिलों में बारिश होने की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते माना जा रहा है कि सप्ताह के अंत तक सूबे में दिन और रात में पारा सामान्य अथवा उससे कम दर्ज होना शुरू हो जाएगा।

 बिहार में ठंड की आहट शुरू हो गई है. पटना सहित राज्य के 17 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है. पारा गिरने से सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है. अगले हफ्ते से पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी. इससे सिहरन बढ़ेगी.मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बिहार के औसत तापमान में विशेष कमी के आसार नहीं हैं। वहीं, अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज और कल कई जिलों में बादलवाही  की संभावना है. सूबे  के उत्तर पश्चिमी व उत्तरी भागों में मौसम सामान्यतयाः शुष्क रहने की संभावना  हैं. मौसम में हो रहे बदलाव के चलते प्रदेश में लोगों को अब गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है.वहीं दिन के तापमान में भी धीमी रफ्तार से हो रही गिरावट के कारण अब धूप की तपन भी कम महसूस होने लगी है.

सर्दी की आहट के बीच मौसम के मिजाज में रोज उतार-चढ़ाव हो रहा है. दिन में मौसम गरम तो रात में सर्दी महसूस हो रही है.  विगत 24 घंटें में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई है, वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है. इन दिनों सर्दी, खांसी के मरीजों की तादात बढ़ रही है। अस्‍पताल की ओपीडी में दिनभर मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की सलाह लोगों को सलाह दी है.

NSIT
Nsmch