LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

BIHAR NEWS -बंदरों ने किया कुछ ऐसा कि बिहार के इस स्टेशन पर एक घंटे तक ठप हो गया ट्रेनों का परिचालन, यात्रियों के साथ रेलवे के अधिकारी भी रहे परेशान

BIHAR NEWS - दो बंदरों के झगड़े में कई ट्रेनों का एक घंटे तक परिचालन ठप रहा। इस दौरान इन ट्रेनों में बैठे यात्रियों के साथ रेलवे के अधिकारी भी परेशान रहे। बाद में गड़बडी दूर करने के बाद स्थिति सामान्य हुई।

BIHAR NEWS  -बंदरों ने किया कुछ ऐसा कि बिहार के इस स्टेशन पर
बंदरों ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार- फोटो : संजीव तरुण

SAMASTIPUR - समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर दो बंदरों के कारण लगभग एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। बताया गया कि दोनों बंदर आपस में झगड़ रहे थे। इसी दौरान बिजली का तार टूट गया। जिसके समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रूट पर ट्रेनों को स्टेशन पर रोकना पड़ा। बाद में गड़बड़ी को दूर करने बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू किया गया।

पूरी घटना शनिवार की है। बताया गया कि प्लेटफार्म नंबर चार के पास बंदर ने एक यात्री से केला छीन लिया। दूसरे बंदर को भी वो केला चाहिए था। दोनों केले के लिए आपस में लड़ने लगे। लड़ते-लड़ते वह रेलवे पुल पर चढ़ गए, जहां पर एक बंदर ने एक टोकरी उठाकर दूसरे पर फेंका। टोकरी पुल के नीचे ओवरहेड तार पर जा गिरी जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया। वहीं टूटे तार का एक टुकड़ा प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी पर गिर गई। इस दौरान दोनों बंदर भी अपना झगड़ा खत्म कर वहां से चले गए थे। 

Diarch GO

45 मिनट तक ठप रही यातायात

बंदरों के झगड़े में टूटे तार के कारण स्टेशन पर सभी ट्रेनें लगभग 45 मिनट तक खड़ी रही। इनमें बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर खड़ी थी। शॉर्ट सर्किट होने के कारण ट्रेन करीब 15 मिनट लेट से खुली। इसके अलावा इस रूट पर आने वाली कई ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हो गई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।