LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

Aadhar Update: साल 2025 की इस तारीख तक मुफ्त अपडेट कर सकते हैं आधार, ऐसे फौरन अपडेट करवा लें अपना आधार कार्ड

UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी और बताया कि मुफ्त में अपडेट करवाने की डेडलाइन को 14 जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

National News
आधार अपडेट की समयसीमा बढ़ी- फोटो : Social media

Aadhar Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए आधार अपडेट की समयसीमा को बढ़ा दिया है। अब आप 14 जून 2025 तक बिना किसी शुल्क के अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।सरकार पहले भी इस समय सीमा को कई बार आगे बढ़ा चुकी है. पहले इसे तीन-तीन महीने के लिए बढाया गया था, जबकि इस बार डेडलाइन को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. इसकी जानकारी UIDAI ने एक्स पर एक पोस्ट करके दी है.

UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी और बताया कि मुफ्त में अपडेट करवाने की डेडलाइन को 14 जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है। ध्यान रहे मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की सुविधा सिर्फ और सिर्फ माई आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। UIDAI के अनुसार अगर आपने पिछले 10 साल में आधार अपडेट नहीं करवाया है तो आपको आधार कार्ड अपडेट जरूर करवा लेना चाहिए।आधार केंद्रों पर ऑफलाइन अपडेट के लिए शुल्क लिया जाएगा. लेकिन, मायआधार पोर्टल पर आधारधारक अपने आधार को 14 जून, 2025 तक फ्री में अपडेट कर सकेंगें. 

आधार अपडेट करके आप सभी सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं।अपडेटेड आधार कार्ड आपके डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करता है। आधार में सही जानकारी होने से कई सरकारी काम आसानी से हो जाते हैं।

आधार अपडेट कैसे करें?

अपने मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।वेबसाइट पर 'अपडेट आधार' का विकल्प चुनें। अपना आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड) और पता सभी जानकारी भरकर सबमिट करें।

NSIT
Nsmch

जरूरी दस्तावेज:

पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि।

पता का प्रमाण: वोटर कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल आदि।

10 साल से पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना अनिवार्य है।आधार अपडेट के लिए किसी भी आधार केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं है।अपडेट का स्टेटस आप रिक्वेस्ट नंबर से चेक कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए: UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।