LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

Patna Elevated Road: पटना में 9 किमी का नया एलिवेटेड रोड, नॉन स्टॉप पहुंचेंगे अब शहर के ठीक बाहर, लाखों लोगों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत

Patna Elevated Road: पटना में एक और एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़के के निर्माण से लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

Patna Elevated Road
Patna Elevated Road- फोटो : social media

Patna Elevated Road:  पटना में 9 किलोमीटर का नया एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। दरअसल, न्यू बाइपास में सरिस्ताबाद से एम्स तक 9.09 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इसके लिए बिहार राज्य पथ विकास निगम ने डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर ली है। इस परियोजना पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। डीपीआर अगले सप्ताह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को सौंपी जाएगी। मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।

पहले 7 किमी रोड बनाने की थी योजना

पहले बेउर मोड़ से अनीसाबाद होते हुए एम्स तक करीब 7 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाने की योजना थी। अब यह निर्माण पटना-गया-डोभी रोड के न्यू बाइपास पर सरिस्ताबाद से एम्स तक होगा। जिसकी कुल लंबाई 9.09 किलोमीटर होगी। इस परियोजना से गया क्षेत्र से आने वाले लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा।

अनीसाबाद में रैंप की सुविधा

अनीसाबाद में एलिवेटेड रोड पर चढ़ने और उतरने के लिए रैंप बनाए जाएंगे। इसके तहत अप और डाउन मार्ग की योजना तैयार की गई है। पटना एम्स के आगे पाटली पथ और सिपारा-एम्स एलिवेटेड रोड भी इससे जुड़ेगा। इससे नौबतपुर, बिहटा, पालीगंज, विक्रम, दुल्हिन बाजार, अरवल और औरंगाबाद समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। इसके अलावा, इसी क्षेत्र में खाली सरकारी जमीन पर हरियाली के लिए एक पार्क विकसित किया जाएगा, जिस पर एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया जाएगा।

पांच लाख की आबादी को मिलेगा लाभ

एलिवेटेड रोड बनने से बेउर मोड़ से एम्स तक का इलाका जाममुक्त होगा। शहर से बाहर जाने वाले वाहन एलिवेटेड रोड से गुजरेंगे, जबकि नीचे शहर के लोग आवाजाही करेंगे। इसका सीधा फायदा बेउर, अनीसाबाद और फुलवारी क्षेत्र के 100 से अधिक मोहल्लों में रहने वाले पांच लाख से अधिक लोगों को मिलेगा।

NSIT
Nsmch