LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

Bihar Road Accident : गयाजी में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो की चपेट में आने से पत्नी की हुई मौत, पति गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar Road Accident : गयाजी के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-19 पर भगहर में गुरुवार को शुबह करीब ग्यारह बजे एक बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार हो गए।

Bihar Road Accident : गयाजी में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो की च
गयाजी में सड़क हादसा - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर भगहर के पास गुरुवार को सुबह करीब ग्यारह बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक दंपती हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतका की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी अरविंद कुमार की 25 वर्षीय पत्नी ममता देवी के रूप में की गई है। हादसे में घायल हुए उनके पति अरविंद कुमार का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है, जहाँ उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बाराचट्टी थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली बोलेरो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही, मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कागजी प्रक्रिया और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस अचानक हुए दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से हरैया गांव और आसपास के पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है, तथा स्थानीय लोग इस प्रकार की तेज रफ्तार गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की अनुसंधान शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वाहन चालक या वाहन मालिक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट