LATEST NEWS

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो

  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में

  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9 लाख रुपये बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9

  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी, दो करोड़ से अधिक के सामान की बिक्री पर लगाई रोक
  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

पिस्टल लहराते मुखिया का वीडियो हुआ वायरल, दर्ज हुई प्राथमिकी

गयाजी जिले के बेलागंज प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां चिरैला पंचायत के मुखिया का पिस्टल लहराते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी गई है.....

पिस्टल लहराते मुखिया का वीडियो हुआ वायरल, दर्ज हुई प्राथमिकी
पिस्टल लहराते मुखिया का वीडियो हुआ वायरल- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : जिले के बेलागंज प्रखंड अंतर्गत चिरैला पंचायत के वर्तमान मुखिया जितेंद्र यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मुखिया के हाथ में एक पिस्तौल दिखाई दे रही है, जिसे वे एक गाने की धुन पर लहराते हुए रील बनाते नजर आ रहे हैं। जनप्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक मंच पर हथियार लहराने का यह वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है।

सोशल मीडिया स्टोरी से तेजी से फैला वीडियो 

बताया जा रहा है कि मुखिया की ओर से यह वीडियो सबसे पहले स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया गया था। वहां से डाउनलोड होकर यह वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से प्रसारित होने लगा। जनप्रतिनिधि द्वारा हथियारों के इस तरह खुलेआम प्रदर्शन और रील बनाने को लेकर स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हथियार असली या नकली, जांच के बाद होगी पुष्टि 

हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार वास्तविक पिस्तौल है या कोई अन्य वस्तु, इसकी स्वतंत्र रूप से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीडियो की तकनीकी सत्यता, उसके निर्माण के समय और उसमें इस्तेमाल किए गए हथियार की वास्तविक प्रकृति की पुष्टि गहन पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

NSIT
Nsmch

डीएसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज 

मामले की गंभीरता को देखते हुए लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी रवि प्रकाश ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आते ही इसकी निष्पक्ष जांच के लिए स्थानीय थाना को निर्देश भेज दिए गए हैं। वहीं, बेलागंज थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस 

पुलिस का कहना है कि कानून के मुताबिक सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के असलहे या हथियार का प्रदर्शन करना पूरी तरह प्रतिबंधित और गैर-कानूनी है। बेलागंज थाना पुलिस अब मुखिया के हथियार संबंधी कागजातों और वीडियो की वास्तविकता की जांच कर रही है। पूरी रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मनोज की रिपोर्ट