LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : सुशासन पर सवाल ! गया में भाजपा नेता के बेटे के कातिलों ने दी केस उठाने की धमकी, हाथ में कट्टा लहराते अपराधी का वीडियो वायरल

Bihar News : गया में भाजपा नेता की बेटे की हत्या के बाद आरोपियों ने केस उठाने की धमकी दी है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.......पढ़िए आगे

Bihar News : सुशासन पर सवाल ! गया में भाजपा नेता के बेटे के
केस उठाने की धमकी - फोटो : MANOJ

GAYA : बिहार के गया जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सत्ताधारी दल के नेता के परिवार को भी बख्शा नहीं जा रहा है। भाजपा नेता उपेंद्र पासवान के पुत्र की हत्या के बाद अब अपराधियों द्वारा पीड़ित परिवार को केस उठाने की धमकी दी जा रही है। इस बीच, सोशल मीडिया पर सरेआम हथियार लहराते हुए अपराधियों का एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है, जिसने पुलिस प्रशासन की सतर्कता पर सवालिया निशान लगा दिया है।

केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी

कुछ दिन पूर्व ही अपराधियों ने भाजपा नेता उपेंद्र पासवान के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधी अब उन पर दबाव बना रहे हैं। अपराधियों ने स्पष्ट रूप से धमकी दी है कि यदि केस वापस नहीं लिया गया, तो परिवार के अन्य सदस्यों को भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा।

Diarch GO

वायरल वीडियो ने बढ़ाई सनसनी

सुशासन का दावा करने वाली सरकार में अपराधियों की बेखौफी का आलम यह है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में नंगे हाथों में हथियार लेकर लहराते हुए का एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में अपराधी कानून के डर से पूरी तरह मुक्त नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता के घर मातम के बीच इस तरह की धमकियों और वीडियो ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए गया के सिटी एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। हथियार लहराने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट