LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : गया में गश्ती के दौरान बालू माफियाओं ने रेंजर पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime : गया में बेख़ौफ़ बालू कारोबारियों ने वन विभाग के रेंजर पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे रेंजर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : गया में गश्ती के दौरान बालू माफियाओं ने रेंजर
रेंजर पर जानलेवा हमला - फोटो : MANOJ

GAYA : जिले के बाराचट्टी में अवैध बालू खनन को लेकर माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अब सरकारी अफसर भी उनके निशाने पर हैं। बाराचट्टी प्रखंड के भलुआ इलाके में रविवार तड़के वन विभाग के रेंजर अरविंद कुमार पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। पत्थरबाजी में रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचट्टी में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, रेंजर अरविंद कुमार को भलुआ क्षेत्र में अवैध बालू खनन की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए वे अपने विभागीय दल के साथ सुबह करीब पांच बजे इलाके में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर बालू लादकर जाते दिखा। रेंजर ने ट्रैक्टर को रुकवाया और चालक से पूछताछ शुरू की।

Diarch GO

इसी बीच अचानक 25 से 30 की संख्या में पहुंचे बालू माफियाओं ने घेराबंदी कर दी। देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। एक बड़ा पत्थर रेंजर अरविंद कुमार के सिर पर जा लगा, जिससे वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। अफरातफरी के माहौल का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। टीम के अन्य कर्मियों ने किसी तरह रेंजर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। घायल रेंजर अरविंद कुमार ने बताया कि पूरे मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने पर माफिया खुलेआम हमला कर रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

इधर, बाराचट्टी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने बताया कि वन विभाग के रेंजर पर हमले की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। संदिग्धों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक थाने में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटना के बाद वन विभाग के कर्मियों में आक्रोश है। इलाके में अवैध बालू खनन को लेकर रोष है।

NSIT
Nsmch

गया से मनोज की रिपोर्ट