LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Gayaji Crime : लाल पानी के साथ नए साल का जश्न मनाने के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, लाखों रूपये कीमत का अंग्रेजी शराब किया बरामद

Gayaji Crime : लाल पानी के साथ नए साल का जश्न मनाने के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया है. पुलिस ने लाखों रूपये का अंग्रेजी शराब बरामद किया है.....पढ़िए आगे

Gayaji Crime : लाल पानी के साथ नए साल का जश्न मनाने के मंसूब
लाखों की शराब बरामद - फोटो : MANOJ

GAYAJI : जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नए साल के जश्न से पहले शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4190 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई रविवार को बाराचट्टी ब्लॉक मोड़ के पास चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान की गई।

पुलिस ने जांच के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें रखे 490 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके पर ही कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के मिठीबेरी गांव निवासी पुखराज के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह शराब की खेप झारखंड के जमशेदपुर से बिहार की राजधानी पटना ले जाई जा रही थी।

Diarch GO

थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अमरेंद्र किशोर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जब्त कंटेनर को थाने में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने साफ किया है कि नववर्ष को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट