LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : जदयू विधायक मनोरमा देवी के बेटे के बॉडीगार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रॉकी यादव की गाड़ी किया जब्त

Bihar News : खैनी के मामूली विवाद में जदयू विधायक मनोरमा देवी के बेटे के बॉडीगार्ड ने दुसरे बॉडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : जदयू विधायक मनोरमा देवी के बेटे के बॉडीगार्ड की
बॉडीगार्ड की हत्या - फोटो : MANOJ

GAYAJI : झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ बिहार के गया की बेलागंज सीट से जदयू विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव की सुरक्षा में तैनात एक बॉडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह खूनी घटना चतरा में एएसपी आवास के ठीक सामने घटी। एएसपी आवास जैसे हाई-सिक्योरिटी वाले इलाके के पास अचानक हुई गोलीबारी की आवाज से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

शुरुआती जाँच और प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात किसी बाहरी आपराधिक हमले या पुरानी रंजिश का परिणाम नहीं है। बल्कि, यह हत्या रॉकी यादव की सुरक्षा में तैनात दो निजी बॉडीगार्ड्स के बीच आपस में हुए हिंसक विवाद का नतीजा है। दोनों बॉडीगार्ड किसी काम के सिलसिले में चतरा आए हुए थे और घटना के वक्त एएसपी आवास के समीप ही मौजूद थे।

Diarch GO

इस भीषण हत्याकांड के पीछे की वजह बेहद मामूली थी। मृतक बॉडीगार्ड ने अपने ही साथी दूसरे बॉडीगार्ड से खाने के लिए खैनी मांगी थी। खैनी देने और न देने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। दोनों के बीच गाली-गलौज और तीखी बहस होने लगी, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।कहासुनी के दौरान गुस्सा इतना बढ़ गया कि आरोपी बॉडीगार्ड ने अपना आपा खो दिया। उसने तैश में आकर अपनी बंदूक निकाली और अपने ही साथी पर सीधे गोलियां चला दीं। सीने और शरीर के ऊपरी हिस्से में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए बॉडीगार्ड ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और एएसपी आवास के बाहर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बॉडीगार्ड के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हाई-प्रोफाइल परिवार से जुड़े सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई इस घटना की हर पहलू से गहनता से जाँच की जा रही है। वहीँ रॉकी यादव की गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट