LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

बैंक मैनेजर की बाइक में छिपा बैठा था काला नाग, फन निकलते ही मचा हड़कंप

Bihar News:एक बुलेट बाइक के अंदर से जहरीला सांप फन निकालते हुए दिखाई दिया। ...

Cobra Found Inside Bank Manager Bullet Bike in Gaya Panic
बाइक में छिपा बैठा था काला नाग- फोटो : reporter

Bihar News: गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के योगापुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक के अंदर से जहरीला सांप फन निकालते हुए दिखाई दिया। गनीमत रही कि सांप ने किसी को डंसा नहीं और बैंक मैनेजर बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि यह बाइक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर की थी, जिसे उन्होंने बैंक के बाहर पार्क किया था।

जानकारी के मुताबिक, बैंक मैनेजर रोज की तरह अपनी बुलेट बाइक से बैंक पहुंचे थे। बाइक को बैंक के बाहर खड़ा करने के बाद वह अंदर चले गए। उस वक्त किसी को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि बाइक के अंदर एक जहरीला सांप छिपकर बैठा हुआ है।कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर जब बाइक पर पड़ी तो अचानक सांप का फन बाहर निकलता दिखाई दिया। बाइक के अंदर सांप देखकर लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Diarch GO

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सांप बाइक के किस हिस्से में छिपा था, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। आशंका जताई गई कि बाइक कहीं खड़ी रहने या रास्ते में होने के दौरान सांप उसमें घुस गया होगा।बाइक के अंदर से फन निकाल रहे सांप को देखकर लोगों ने सावधानी बरती। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद सांप को बाइक से बाहर निकालने में सफलता मिली। इस दौरान आसपास खड़े लोगों की सांसें अटकी रहीं।सांप के बाहर निकलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों द्वारा सांप को मार दिए जाने की बात सामने आई है।

इस पूरी घटना में राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि बैंक मैनेजर या आसपास मौजूद किसी व्यक्ति को सांप ने नहीं डंसा। अगर बाइक चलाते समय या उसे खोलते वक्त सांप सामने आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी देर तक सांप को लेकर चर्चा होती रही। जहरीले सांप के बाइक के अंदर छिपे होने की खबर आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई।बुलेट जैसी बाइक के अंदर सांप के छिप जाने की यह घटना लोगों के लिए हैरानी का सबब बनी हुई है। आमतौर पर लोग वाहन के इंजन या दूसरे हिस्सों में सांप के पहुंचने की संभावना पर ध्यान नहीं देते, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सावधानी बरतने की जरूरत सामने ला दी है।फिलहाल घटना में किसी के घायल होने या सर्पदंश की सूचना नहीं है। बैंक मैनेजर भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर जहरीला सांप बाइक के अंदर कब और कैसे पहुंचा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार