LATEST NEWS

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

GAYAJI : खेत में हल जोत रहे किसान को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GAYAJI : भोजपुर में अहले सुबह खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप के काटने से एक किसान की अकाल मौत हो गई......पढ़िए आगे

GAYAJI : खेत में हल जोत रहे किसान को जहरीले सांप ने डंसा, अस
किसान की मौत - फोटो : MANOJ

GAYAJI : जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमिया गांव से एक बेहद दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ अहले सुबह खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप के काटने से एक किसान की अकाल मौत हो गई। इस आकस्मिक घटना के बाद से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

हल चलाने के दौरान हुआ हादसा

मृतक किसान की पहचान सोमिया गांव निवासी रामप्रीत यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामप्रीत यादव गुरुवार सुबह अपने खेत में हल से जोताई कर रहे थे। उसी दौरान खेत की मिट्टी से निकले एक अत्यधिक विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के तुरंत बाद जहर का असर फैलने लगा और उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।

अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज (ANMMCH) रेफर कर दिया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; मगध मेडिकल अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही रामप्रीत यादव की सांसें थम गईं।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई। बाराचट्टी थाना अध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पंचनामा तैयार करने के बाद उसे अंतपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए मगध मेडिकल अस्पताल, गया भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

गांव में शोक की लहर

एक मेहनतकश किसान की इस तरह अचानक हुई मौत से पूरे सोमिया गांव के लोग स्तब्ध हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मनोज की रिपोर्ट