Sharda Sinha : शारदा सिन्हा ने एम्स से जारी नया छठ गीत, अस्पताल में भर्ती बिहार कोकिला का गीत सुनकर आंखें छलक जाएंगी, 'दुखवा मिटाईं छठी मइया'

Sharda Sinha - लोक गायिका शारदा सिन्हा ने अपने प्रशसंकों के लिए अस्पताल से छठ गीत रिलीज किया है। उनके बेटे ने शारदा सिन्हा के यू-ट्यूब चैनल पर गाने का ऑडियो रिलीज किया। हालांकि शारदा सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वीडियो शूट नहीं हो सका।

Sharda Sinha : शारदा सिन्हा ने एम्स से जारी नया छठ गीत, अस्प
शारदा सिन्हा का छठ गीत रिलीज- फोटो : प्रियदर्शन

NEW DELHI - लोक आस्था का महापर्व छठ पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा के गीतों के बिना अधूरा है। पिछले दिनों जब उनकी तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती की खबर सामने आई तो लगा कि इस साल उनका छठ गीत सुनने को नहीं मिलेगा। लेकिन अब शारदा सिन्हा ने अस्पताल से ही अपने छठ गीत का ऑडियो रिलीज कर दिया है। 

उनके छठ गीत को उनके बेटे अंशुमान ने अस्पताल से रिलीज किया। उन्होंने बताया कि शारदा सिन्हा इस बार बीमारी की वजह से गीतों का वीडियो शूट नहीं कर सकी हैं लेकिन अपने चाहने वालों और छठ व्रतियों को निराश नहीं करना चाहती थी इसलिए उन्होंने अपने गाये गीत का ऑडियो रिलीज करवाया है।

Diarch GO

उनके ऑफिशल यूट्यूब चैनल से इस गाने को रिलीज किया गया है। गाने के बोल हैं...'दुखवा मिटाईं छठी मइया....रउए आसरा हमार...सबके पुरवेली मनसा...हमरो सुनलीं पुकार।'

शारदा सिन्हा की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल आंकोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। शारदा सिन्हा को काफी समय से खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी, जिसके लिए उनका इलाज भी चल रहा था। 26 अक्टूबर की सुबह उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद खुद सीएम नीतीश कुमार ने उनके तबीयत को लेकर चिंता जाहिर की थी।

NSIT
Nsmch