LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

BIHAR NEWS - पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ने सीएम नीतीश के काम की जमकर की तारीफ, चुनाव लड़ने की पहले ही जता चुकी है इच्छा

BIHAR NEWS - भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है। वह क्षेत्र का दौरा कर रही हैं और लोगों से मिल रही हैं। वही अब उन्होंने नीतीश कुमार के काम की तारीफ कर अपनी मंशा साफ कर दी है।

 BIHAR NEWS - पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ने सीएम नीतीश के
पवन सिंह की पत्नी लड़ेगी चुनाव- फोटो : रंजन कुमार

SASARAM - खबर रोहतास जिला से है। जहां भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की है तथा कहा है कि नीतीश कुमार जी ने जो बिहार के लिए जो कर दिया है, वह शायद ही कोई अन्य मुख्यमंत्री कर सकता है। 

बता दें कि ज्योति सिंह इन दिनों क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही हैं और लोगों से मिल रही हैं। संभवत: उनकी कुछ राजनीतिक मंशा है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की जी भरकर तारीफ की तथा कहीं कि आज देर रात में भी वह घर से निकल रही है, लोगों से मिल रही है और सुरक्षित अपने घर पहुंच रही है, तो यह सीएम नीतीश कुमार की देन है। आज महिलाएं काफी सशक्त हुई है। समाज के हर क्षेत्र में, चाहे वह राजनीति का ही क्षेत्र क्यों ना हो! महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। देर रात भी महिलाएं घर से निकल रही है और अपने कामकाज निपटाकर वापस जा रही हैं। 

आज सीएम नीतीश कुमार की ही देन है कि वह भी देर रात तक लोगों से मिलती-जुलती रहती हैं। कहीं कोई भय का माहौल नहीं है। इसके लिए नीतीश कुमार की तारीफ के काबिल है। 

बता दे कि ज्योति सिंह इन दोनों काराकाट तथा डेहरी इलाके में लगातार भ्रमण कर रही हैं। चुनाव लड़ने के सवाल पर भी वे "ना" नहीं कह रही है। लेकिन अभी तक किसी पार्टी या विधानसभा क्षेत्र को वह स्पष्ट नहीं कर रही हैं। 

NSIT
Nsmch

फिलहाल ज्योति सिंह द्वारा नीतीश कुमार की तारीफ करने पर कई अटकले लगाए जा रहे हैं। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से ज्योति सिंह काराकाट तथा डेहरी विधानसभा इलाके में घूम रही है।

REPORT - RANJAN SINGH