LATEST NEWS

  • आय से अधिक संपत्ति मामले में महिला सिपाही बेबी देवी दोषी करार : विशेष अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा, लगाया 7.5 लाख का जुर्माना
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में महिला सिपाही बेबी देवी दोषी करार : विशेष अदालत ने सुनाई 5

  • Bihar News : मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया दावा, कहा झारखंड में हम के चुनकर आएंगे विधायक, सरकार गठन में होगी निर्णायक भूमिका
  • Bihar News : मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया दावा, कहा झारखंड में हम के चुनकर आएंगे विधायक,

  • बाल अधिकारों की रक्षा के लिए 'सुरक्षित बचपन अभियान' की शुरुआत: विद्यालयों में आयोजित किए गए विधिक जागरूकता कार्यक्रम
  • बाल अधिकारों की रक्षा के लिए 'सुरक्षित बचपन अभियान' की शुरुआत: विद्यालयों में आयोजित किए गए विधिक जागरूकता

  • Bihar News : जब्ती के एक साल बाद भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब नहीं पहुंचा चरस, पटना हाईकोर्ट ने बिहार पुलिस को लगाई फटकार, दो आरोपियों को किया बरी
  • Bihar News : जब्ती के एक साल बाद भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब नहीं पहुंचा चरस, पटना

  • पीएम मोदी पर खड्गे के आपत्तिजनक बयान पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा : कहा-कांग्रेस ने गिरा दिया है राजनीति का स्तर, अनंत प्रकरण पर बोलने से किया इंकार
  • पीएम मोदी पर खड्गे के आपत्तिजनक बयान पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा : कहा-कांग्रेस ने गिरा दिया है राजनीति

Maha kumbh: महाकुंभ की 'सबसे सुंदर' साध्वी ने खुद किया खुलासा, ग्लैमर छोड़कर क्यों बनी सन्यासिन, जानिए जीवन में कैसे आया बदलाव

अपनी खुबसुरत अदाओं से ग्लैमर का तड़का लगाने वाली हुस्नपरी ने अब सन्यासिन का रूप धारण कर लिया है. महाकुंभ की 'सबसे सुंदर' साध्वी के रूप में जानी जा रही हैं. कभी दिलकश अदा से सुर्खियां बटोरने वाली साध्वी ने अब बड़ा खुलासा किया है.

beautiful Sadhvi in Maha Kumbh
beautiful Sadhvi- फोटो : news4nation

Maha kumbh: प्रयागराज में आध्यात्मिकता, भक्ति और तपस्या के कई रूप महाकुंभ में दिख रहे हैं. 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में एक ओर प्रयागराज अपने धार्मिक उत्सव धर्मिता को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा के केंद्र में है तो दूसरी ओर ग्लैमर छोड़कर सन्यासिन बनी एक साध्वी भी सबकी चर्चा में है. महाकुंभ की 'सबसे सुंदर' साध्वी ने चमक-दमक वाली भौतिक दुनिया से किनारा कर क्यों साध्वी बनने का रास्ता चुना इसे लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया है. 

कुंभ में आईं इन साध्वी को सोशल मीडिया पर सबसे सुंदर साध्वी बताया जा रहा है. इसी बीच एक साध्वी की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. 'महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी' ने इसमें कई खुलासे किए गए हैं.  

खुद को साध्वी के साथ सोशल एक्टिविस्ट और इन्फ्लुएंसर बताने वाली इस खूबसूरत साध्वी ने बताया है कि उनका नाम नाम एंकर हर्षा रिछारिया है. वीडियो में साध्वी की सुंदरता को देखकर रिपोर्टर ने भी उनसे सवाल पूछ लिया कि 'आप इतनी सुंदर हैं, तो साध्वी क्यों बनीं?'  इस पर साध्वी ने बड़ी ही खूबसूरती से जवाब दिया कि 'मुझे जो करना था एक्टिंग, एंकरिंग कर लिया... देश-विदेश भी घूम लिया है. अब सबकुछ छोड़कर यह वेष धारण जीवन सुकून के लिए अपनाया है.

दो साल से साध्वी

जब उनसे खूबसूरती पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- मुझे जो करना था मैंने वह छोड़कर यह वेष धारण किया है. उन्होंने साध्वी जीवन सुकून के लिए अपनाया है. वह बताती हैं कि वह 30 साल की हैं और दो साल से साध्वी के रूप में जीवन व्यतीत कर रही हैं. उन्होंने कहा कि वह पूज्य श्री आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी कि शिष्य हैं. 

NSIT
Nsmch

सुकून के लिए बनी साध्वी

आप जब जिंदगी में बहुत कुछ कर लेते हो... आपने एक्टिंग भी कर ली, एंकरिंग भी कर ली, देश-विदेश भी घूम लिया... सब कुछ कर लिया है। उसके बाद ये रहता है कि आपको उसमें सुकून नहीं मिल रहा। नाम है, शौहरत है... लेकिन सुकून नहीं है। फिर जब भक्ति आपको अपनी तरफ खींचने लगती है, तब आप लोगों आदि से कटकर भगवान की शरण में, भजन-कीर्तन और मंत्रों में आकर रहना चालू कर देते हो। वह इंटरव्यू में पुष्टी करती हैं कि वह एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं.

सुंदर साध्वी ने नहीं की है शादी

बता दें कि ये साध्वी उत्तराखंड से हैं. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने शादी नहीं कि है. वहीं फिलहाल वह अपने परिवार से भी दूर हो चुकी हैं.