LATEST NEWS

  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से करेंगे मुलाकात, सौंपेंगे सहायता राशि का चेक
  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से

  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी, सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार
  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को

  • बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दो अपराधी: गरुड़ टीम ने दबोचा, पिस्टल और दो मोबाइल बरामद
  • बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दो अपराधी: गरुड़ टीम ने दबोचा, पिस्टल और दो

  • Bihar News : पटना में ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव-2026 का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- अक्षय ऊर्जा और सोलर परियोजनाओं से बदलेगा बिहार का ऊर्जा परिदृश्य
  • Bihar News : पटना में ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव-2026 का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- अक्षय ऊर्जा और सोलर

  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं
  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं

Bihar News : मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया दावा, कहा झारखंड में हम के चुनकर आएंगे विधायक, सरकार गठन में होगी निर्णायक भूमिका

Bihar News : धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री संतोष सुमन ने कहा की पार्टी के विधायक चुनकर झारखंड विधानसभा पहुंचेंगे और आगामी सरकार के गठन में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

Bihar News : मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया दावा, कहा झारखं
मंत्री का दावा - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती से उतरेगी। पार्टी के विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचेंगे और सरकार गठन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। धनबाद स्थित न्यू टाउन हॉल  में आयोजित कार्यक्रम में ‘हक़ की बात, हम के साथ’ जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगले तीन वर्षों तक संगठन विस्तार और चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा, “तीन साल मेहनत कीजिए, आपका भविष्य हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) बदलेगा। गरीबों की लड़ाई अब हम (से.) की लड़ाई है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के अधिकार, सम्मान एवं न्याय के लिए संघर्ष करेगी।

डॉ. सुमन ने कहा कि धनबाद सहित झारखंड के कई क्षेत्रों में भू-धंसान, विस्थापन और जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएं गंभीर हैं। पार्टी इन मुद्दों को उठाकर उनके समाधान के लिए पहल करेगी। उन्होंने बताया कि अपने अगले झारखंड दौरे पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य की प्रमुख जनसमस्याओं और पार्टी की मांगों को उनके सामने रखेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांवों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं को नेतृत्व तक पहुंचाने की अपील की। 

डॉ. सुमन ने कहा कि ‘हक़ की बात, हम के साथ’ अभियान के माध्यम से पार्टी जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रभावी राजनीतिक भूमिका निभाने के लिए तैयार होगी।

NSIT
Nsmch