LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

पीएम मोदी पर खड्गे के आपत्तिजनक बयान पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा : कहा-कांग्रेस ने गिरा दिया है राजनीति का स्तर, अनंत प्रकरण पर बोलने से किया इंकार

मल्लिकार्जुन खड्गे के बयान को लेकर राजनीति चरम पर है। एनडीए चारो ओर से कांग्रेस पर हमलावर है। इसी कड़ी रालोमो सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने कांग्रेस और खासकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तीखा हमला बोला है..

पीएम मोदी पर खड्गे के आपत्तिजनक बयान पर भड़के उपेंद्र कुशवाह
कांग्रेस पर बरसे उपेन्द्र कुशवाहा- फोटो : धीरज सिंह

Delhi : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान और बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह पर जदूय द्वारा की गई कार्रवाई से सियासत गरम है। इस बीच रालोमो सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने खड्गे के बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौहान दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में राजनीति के स्तर को पूरी तरह गिरा दिया है और आज कांग्रेस का पतन खुद उनके अपने कर्मों का नतीजा है।

'राहुल गांधी को देश से मांगनी चाहिए माफी'

उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह की बयानबाजी और राजनीतिक आचरण विपक्ष के नेता कर रहे हैं, उसके लिए राहुल गांधी को खुद आगे आकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जनता सब देख रही है कि किस प्रकार बिना किसी ठोस मुद्दे के केवल राजनीति चमकाने के लिए बयान दिए जा रहे हैं।

'अनंत सिंह का निष्कासन जेडीयू का आंतरिक मामला'

वहीं जब पत्रकारों ने उनसे मोकामा विधायक अनंत सिंह को पार्टी से बाहर किए जाने को लेकर सवाल पूछा, तो उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि यह जनता दल (यूनाइटेड) का पूरी तरह से आंतरिक और संगठनात्मक मामला है। पार्टी अनुशासन और संविधान के खिलाफ काम करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की है, जिसमें किसी बाहरी हस्तक्षेप या अनावश्यक टिप्पणी की कोई गुंजाइश नहीं है।

NSIT
Nsmch

एनडीए की जीत का दावा और विपक्ष पर तंज

विधान परिषद चुनावों और राजनीतिक माहौल पर बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और सभी सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय है। उन्होंने विपक्षी नेताओं द्वारा दिल्ली में जाकर रोना रोने और बयानबाजी करने पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई जनमुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे केवल हताशा में अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

धीरज सिंह की रिपोर्ट