CHHATH PUJA 2024 - आईटीसी सनराइज मसाले छठ पूजा से जुड़े खास म्यूजिक वीडियो के साथ फैला रहा है त्योहारों की खुशियां

CHHATH PUJA 2024 - आईटीसी सनराइज मसाले छठ पूजा से जुड़े खास
ITC सनराइज मसाला ने पेश किया छठ गीत- फोटो : NEWS4NATION

PATNA : पूर्वी भारत में मसाला के सबसे प्रमुख ब्रांड आईटीसी लिमिटेड के सनराइज मसाले ने छठ पूजा के मौके पर एक खास म्यूजिक वीडियो पेश किया है। बिहार में छठ पूजा मनाने के लिए यह म्यूजिक वीडियो कंपनी के 'ऊर्जा का वरदान' कैम्पेन के तहत पेश किया गया है। वीडियो में बिहार के इस सबसे लोकप्रिय पर्व के गहरे सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया गया है। इसी के साथ ही वीडियो में बिहार की परंपराओं और छठ पूरा से जुड़े पारिवारिक बंधन को भी दर्शाया गया है। 

इस म्यूजिक वीडियो का उद्देश्य युवा पीढ़ी को इस त्यौहार का महत्व समझाने और इसे अपनाने के लिए उन्हें प्रेरित करना है। इस म्यूजिक वीडियो को प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका देवी की खूबसूरत आवाज में पेश किया गया है। इस म्यूज़िक वीडियो में लोकप्रिय अभिनेता राजेश कुमार और नेहा मर्दा दिल को छू लेने वाली भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। 

Diarch GO

इस वीडियो में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है जो अपने बच्चों को छठ पूजा की परंपराओं के बारे में बताता है। वीडियो के बारे में बात करते हुए, प्रसिद्ध अभिनेत्री नेहा मर्दा ने कहा, "छठ पूजा सिर्फ़ एक त्यौहार नहीं है; यह हमारी भावना का प्रतीक है। यह पर्व दूरियों के बावजूद परिवारों को एक सूत्र में बांधता है। यह म्यूज़िक वीडियो अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से दिल को गहराइयों से छू लेता है। यह वीडियो युवाओं को छठ पूजा के महत्व के बारे में बताता है। 

इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए, प्रसिद्ध अभिनेता राजेश कुमार ने कहा, "छठ पूजा का मतलब है एक साथ आना और सूर्य देव और माँ प्रकृति के आशीर्वाद के लिए उन्हें श्रद्धांजलि देना। यह संगीत वीडियो सदियों पुरानी परंपराओं को सम्मान देने का एक खूबसूरत प्रयास है। यह वीडियो प्रदर्शित करता है कि हम एक समुदाय के रूप में एक जुट हैं। मैं संस्कृति के इस उत्सव का हिस्सा बनकर और बिहार की परंपराओं को प्रदर्शित करने के सनराइज मसाले के प्रयासों से जुड़कर बेहद रोमांचित हूँ।" 

NSIT
Nsmch

सनराइज मसाले के बिजनेस हेड पीयूष मिश्रा ने कहा, "सनराइज मसाले हमेशा से ही ऐसे त्योहार मनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है जो हमारे ग्राहकों की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। 'ऊर्जा का वरदान' के साथ, हमें छठ पूजा की खुशी और परंपराओं में परिवारों को एकजुट करने की दिशा में प्रयास करने पर गर्व है। यह म्यूजिक वीडियो परिवार, एकजुटता और परंपराओं को आगे बढ़ाने के मूल्यों को दर्शाता है। हमारा यह प्रयास ITC सनराइज मसाले के सिद्धांतों के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है।

यह म्यूजिक वीडियो सनराइज मसाले के यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है।