LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : बिहार में इस भाजपा विधायक को हुई जेल, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाई सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News : बिहार में भाजपा विधायक को एमपी एमएलए कोर्ट ने जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुराने मामले तारीख की अपील करने आये विधायक को कोर्ट ने जेल भेज दिया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में इस भाजपा विधायक को हुई जेल, एमपी-एमएल
विधायक को जेल - फोटो : Varun Thakur

DARBHANGA : अलीनगर विधानसभा के भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव को दरभंगा व्यवहार न्यायालय के एमपी एमएलए ADJ 3 सुमन कुमार दिवाकर के कोर्ट ने एक पुराने मारपीट के मामले में तीन महीने की सजा सुनाई थी। इस मामले में शुक्रवार 23 मई को सजा की बिंदु पर सुनवाई के बाद फैसला आने वाला था। इसी मामले की तारीख पर अपील करने आये थे। उसी मामले में विधायक को 24 घंटे की कस्टडी में मंडल कारा दरभंगा भेज दिया गया है। 

दरअसल, दरभंगा जिला के एकमात्र एम पी/एम एल ए की अदालत ने एक आपराधिक मामले में अलीनगर विधान सभा क्षेत्र के वर्तमान भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव और गोसाईं टोल पचाढी निवासी सुरेश यादव को दोषी करार देने के बाद भादवि की धारा 323 में तीन माह का कारावास और 500 रुपया अर्थदंड की सजा सुनाया है। शुक्रवार को अदालत ने रैयाम थानाकांड सं 04/19 से बने बिचारण वाद सं. 884/23 का बिचारण पूरा कर दोनों दोषी अभियुक्त को सजा सुनाई है। 

Diarch GO

दोनो आरोपियों के विरूद्ध समैला निवासी उमेश मिश्र ने 29 जनवरी 19 की आपराधिक घटना को लेकर 30 जनवरी को प्राथमिकी सं. 4/19 संस्थित कराया। सुचक का आरोप था कि 29 जनवरी 19 को सुबह 6 बजे मॉर्निंग वाक के लिए घर से निकला। जब वह गोसाईं टोल पहूंचा तो पुरब दिशा से आ रहे मिश्री लाल यादव,सुरेश यादव एवं अन्य 20/25 ब्यक्ति हरवे हथियार से लैश होकर कदमचौक पर घेर कर गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो मिश्रीलाल यादव ने सूचक के सिर पर फरसा से प्रहार किया। जिससे उसका सिर कट गया और खुन बहने लगा। सुरेश यादव ने रॉड और लाठी से मारकर सुचक के पॉकेट से 2300 रुपये निकाल लिया। जख्मी का इलाज पहले केवटी पीएचसी और तत्पश्चात डीएमसीएच में हुआ। अनुसंधानक ने 12 अक्टूबर 19 को आरोप पत्र समर्पित किया। कोर्ट ने 17 अप्रैल 20 को संज्ञान लिया। अभियोजन पक्ष से साक्षियों के बयान पश्चात बहसोपरान्त शुक्रवार को एम पी एम एल ए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश करुणा निधि प्रसाद आर्या की अदालत ने विधायक मिश्रीलाल यादव और सुरेश यादव को सजा सुनाई थी। इस आदेश के आलोक में विधायक मिश्रीलाल यादव आज ADJ 3 सुमन कुमार दिवाकर के अदालत में अपील के लिए गए थे। जहां से उन्हें 24 घंटा के लिए हिरासत में लेकर दरभंगा मंडल कारा भेज दिया गया है। इस पूरे मामले पर भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव ने कहा की कोर्ट ने मुझे तीन महीने की सजा सुनाई थी। इसी मामले को लेकर अपील करने कोर्ट आया था। जहां न्यायालय ने मुझे 24 घण्टे के लिए कस्टडी में ले लिया है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट