LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

MLC Election : दरभंगा एमएलसी चुनाव की मतगणना में आपस में भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के कार्यकर्त्ता, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

MLC Election : दरभंगा मतगणना केंद्र पर जन सुराज प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा के काउंटिंग एजेंट आपस में भिड़ गए।

MLC Election : दरभंगा एमएलसी चुनाव की मतगणना में आपस में भिड
आपस में भिड़े - फोटो : VARUN

DARBHANGA : बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान दरभंगा मतगणना केंद्र पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जन सुराज प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा के काउंटिंग एजेंट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद विवाद बढ़ गया, जिसके चलते केंद्र के भीतर काफी देर तक हंगामा होता रहा।   

घटना की जानकारी मिलते ही मतगणना केंद्र पर तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने मतगणना प्रक्रिया में बाधा डालने और हंगामा करने के आरोप में दोनों प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंटों को हिरासत में ले लिया है।

इस अप्रिय घटना के बाद मतगणना केंद्र परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है और सभी काउंटिंग एजेंटों को चुनाव आयोग के नियमों व शांति व्यवस्था का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।

बता दें की बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर आज नतीजे का दिन है। MLC चुनाव में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक MLC सीट पर आज रिजल्ट आएंगे। वहीं पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण के शिक्षक MLC सीट पर भी आज गिनती हो रही है। इस बार मुकाबला सिर्फ NDA वर्सेस महागठबंधन तक सीमित नहीं दिख रहा है। जन सुराज ने सभी 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। वहीं, RJD और कांग्रेस के बीच कई सीटों पर अलग-अलग प्रत्याशी मैदान में हैं। कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक, पटना स्नातक और पटना शिक्षक पर तो आरजेडी और कांग्रेस में सीधी टक्कर है।

NSIT
Nsmch

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट