LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar Land: बिहार में भू-माफियाओं के दहशत का खेल जारी, मंत्रियों के आदेश बेअसर, आम लोगों की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा

Bihar Land: बिहार सरकार के मंत्रियों द्वारा सख्त रुख अपनाने और लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बावजूद जमीन हड़पने के मामलों में कमी नहीं आई है।

Darbhanga Land Mafia Terror Continues
बिहार में भू-माफियाओं के दहशत का खेल जारी- फोटो : reporter

Bihar Land: बिहार में भू-माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार सरकार के मंत्रियों द्वारा सख्त रुख अपनाने और लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बावजूद जमीन हड़पने के मामलों में कमी नहीं आई है। आरोप है कि भू-माफिया फर्जी दस्तावेज और दबंगई का सहारा लेकर आम लोगों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

ताजा मामला दरभंगा जिले के शीशो पश्चिमी पंचायत के भोजू टोला का है। यहां भू-माफियाओं ने जगदीश यादव और विशुनदेव यादव के 18 कट्ठा जमीन पर फर्जी कागजात पेश कर कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ितों ने थाने और अंचल कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित जगदीश यादव ने बताया कि यह जमीन उनके पूर्वज रंगलाल के नाम से खतियानी है, खेसरा संख्या 446, खाता संख्या 1788, और रकवा 18 कट्ठा है।

जगदीश यादव ने आरोप लगाया कि भू-माफिया सरपंच अरमान खान, प्रमुख उदय कुमार सहनी, रिजवान खान और अन्य लोग जबरन उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है।

बिहार सरकार के मंत्री लगातार निर्देश दे रहे हैं कि अवैध तरीके से जमीन हड़पने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रशासन की चुप्पी और धीमी कार्रवाई ने लोगों का भरोसा हिला दिया है। स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि आम नागरिकों का विश्वास सरकार और प्रशासन पर बना रहे।

NSIT
Nsmch

दरभंगा में भू-माफियाओं का यह खेल साफ दिखाता है कि सिर्फ दिशा-निर्देश और घोषणाओं से काम नहीं चल सकता, ज़मीन पर सक्रिय निगरानी और कठोर कार्रवाई की सख्त जरूरत है।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर