LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : पेयजल परियोजनाओं में घटिया काम करने वाले छह संवदेकों पर गिरी गाज, पीएचडी ने की बड़ी कार्रवाई

बिहार के सभी बसावटों तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी जिलों में हर घर नल जल जैसी परियोजना चल रही है. लखीसराय में इन परियोजनाओं में अनियमितता बरतने वाले छह संवेदकों पर कार्रवाई हुई है.

drinking water projects

Bihar News : पेयजल परियोजनाओं में शर्तों के अनुरूप कार्य नहीं करने को लेकर पीएचडी ने छह संवेदकों पर बड़ी कार्रवाई की है. सभी छह संवेदकों को निविदा में भाग लेने से वंचित कर दिया गया है. 


लोक स्वास्थ्य प्रमंडल लखीसराय द्वारा यह कार्रवाई की गई. इसमें कहा गया कि इकरारनामा के शर्तों के उल्लंघन को लेकर संवेदकों को निविदा में भाग लेने से वंचित किया जाता है. 

Diarch GO


पीएचडी ने इसे लेकर राम प्रमोद सिंह, माँ वैष्णवी इन्जीकोण प्रा. लि., बरुण सिंह, मे. मास निर्माण प्रा. लि., राकेश कुमार और सुरेन्द्र प्रसाद सिंह नामक संवेदकों पर कार्रवाई की है. 

NSIT
Nsmch

आदेश में कहा गया कि प्रासंगिक विभागीय आदेश एवं सहायक अभियंता/कनीय अभियंता की अनुशंसा के संलग्न विवरणी के अनुसार इन छह संवेदकों द्वारा एकरारनामा के निहित प्रावधानों के तहत मरम्मति एवं संपोषण का कार्य करने हेतु बारंबार निदेश के बावजूद कार्य नहीं किया जा रहा है। अतः सभी छह संवेदकों को अगले निविदाओं में भाग लेने हेतु विभागीय निदेशालोक में डीबार किया जाता है. 


लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट