LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

Samastipur Crime - समस्तीपुर में नीलगाय पर चलायी गोली 10 वर्षीय बच्ची को लगी गोली,आनन फानन में इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Samastipur Crime -रविवार की सुबह कुछ लोगों के द्वारा नीलगाय मारने को लेकर जुटे थे। इसी बीच नीलगाय नजर आते ही उसपर गोली बरसाई गयी। गोली की आवाज सुनकर नीलगाय पर चली गोली का शिकार एक 10 वर्षीय बच्ची हो गई।

नीलगाय पर चलायी गोली 10 वर्षीय बच्ची को लगी गोली
नीलगाय पर चलायी गोली 10 वर्षीय बच्ची को लगी गोली- फोटो : संजीव

Samastipur - समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र में नीलगाय के द्वारा फसल का नुकसान किया जा रहा था। जिसके बाद  नीलगाय मारने को लेकर चली गोली नीलगाय की जगह घास छिल रही बच्ची को लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

जिसके बाद  आनन फानन में परिजनों के द्वारा उसे  उपचार के लिए समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के दादिया असाधार गांव में रविवार की सुबह कुछ लोगों के द्वारा नीलगाय मारने को लेकर जुटे थे। इसी बीच नीलगाय नजर आते ही उसपर गोली बरसाई गयी। 

गोली की आवाज सुनकर नीलगाय पर चली गोली का शिकार एक 10 वर्षीय बच्ची हो गई। जख्मी बच्ची की पहचान डढ़िया निवासी मोहम्मद वकील की पुत्री तबस्सुम के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जानकारी प्राप्त करने में जुट गई है।

समस्तीपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट