LATEST NEWS

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

Katihar News: पुलिस जवान से पैर पकड़वाना पड़ा महंगा, युवक गया सलाखों के पीछे

कटिहार मे ट्रैफिक पुलिस से उलझना एक युवक को भारी पड़ गया, पुुलिस ने ऑन ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस के जवान के साथ बदतमीजी करने वाले युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया।

misbehavior was costly
बदसलूकी करना पड़ा महंगा- फोटो : Reporter

Katihar News: कटिहार में एक युवक द्वारा ट्रैफिक पुलिस जवान के साथ की गई बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि युवक ने पुराना बाटा चौक के पास ड्यूटी पर तैनात जवान को अपनी मोटरसाइकिल रोकने पर प्रताड़ित किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पता दें एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ेक व्यक्ति ट्रैफिक पुलिस को पैर छूने के लिए बार बार कह रहा है। वीडियों में चारो ओर से घिरे पुलिस वाले को तब शर्मसार होना पड़ा जब ट्रैपिक नियमों का उलंलंघन करने वाले के सामने पुलिस वाले को झुकना पड़ा. उसे पैर छूना पड़ा।

जिला पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी सड़कों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल गलत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी पुलिस कर्मचारी द्वारा कोई गलत काम किया जा रहा है तो वे इसकी शिकायत अपने वरिष्ठ अधिकारियों से करें।

एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह