LATEST NEWS

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

LIQUOR RECOVERED IN KATIHAR: डाक पार्सल की आड़ में लाई जा रही थी शराब, तस्करों का ऐसा जुगाड़ देख पुलिस भी हैरान

शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के हौसले बुलंद हैं. वे डाक पार्सल लिखे कंटेनरों का इस्तेमाल कर शराब की तस्करी कर रहे हैं.

LIQUOR RECOVERED IN KATIHAR
डाक पार्सल की आड़ में शराब की तस्करी- फोटो : Reporter

LIQUOR RECOVERED IN KATIHAR:  कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में एन एच 31 सड़क पर देवीपुर चौक के निकट कुर्सेला पुलिस ने एक डाक पार्सल वाहन से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक शराब तस्कर की कार और तीन अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। कुर्सेला थानापुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एक डाक पार्सल के माध्यम से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप पूर्णिया पोलटेक्निक चौक की ओर जा रही है। 

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता से विभिन्न सड़कों पर अपने दल को तैनात किया। एन एच 31 सड़क पर देवीपुर चौक के निकट एक लाइनर का कार्य कर रही कार को रोका गया, और उसके पीछे चल रहे डाक पार्सल वाहन की भी तलाशी ली गई। इस तलाशी के दौरान पश्चिम बंगाल निर्मित 105 कार्टून विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब, कुल 969 लीटर, बरामद की गई।


पुलिस ने एक कार में सवार दो तस्करों, अंकु कुमार सिंह (27 वर्ष) और पवन यादव (35 वर्ष), के साथ-साथ डाक पार्सल गाड़ी के चालक आकाश कुमार (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। इन तीनों के पास से 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। कुरसेला पुलिस की लगातार विदेशी शराब की बरामदगी से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह