LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar News: सिवान से सोने की तस्करी का भंडाफोड़, 10 करोड़ का सोना जब्त, कोलकाता और दिल्ली से जुड़े हैं तार

Bihar News: धनतेरस और दीपावली का फायदा उठा कर सोना तस्कर सोने की तस्करी कर रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बड़ा सोना तस्करी का खुलासा किया है। जिसका तार दिल्ली और कोलकाता से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

Gold smuggling
Gold smuggling racket- फोटो : Reporter

SIWAN:  धनतेरस और दीपालवी के अवसर पर सोने की तस्करी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने यूपी के मथुरा में एक कार से 12 किलो 387 ग्राम सोने के आभूषण को बरामद किया है। साथ ही कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से एक सिवान का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका। कार सवारों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से सोने के आभूषण भरे हुए पैकेट मिले।

पकड़े गए लोगों में से एक की पहचान सिवान नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार निवासी रमेश सोनी के रूप में हुई है। दूसरा व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्ली से सोने की ज्वेलरी लेकर आ रहे थे और इसे सिवान और देवरिया में बेचा जाना था।


NSIT
Nsmch

पुलिस के अनुसार, यह सोना धनतेरस और दीवाली के त्योहारों को देखते हुए बड़े पैमाने पर बेचा जाना था। बरामद सोने की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह घटना इस बात का संकेत देती है कि बिहार में सोने की तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है। कोलकाता और दिल्ली से सोना को बिहार के विभिन्न जिलों में लाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करेगी।

सीवान से Tabish irshad की रिपोर्ट