LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News: पूर्णिया में लिफ्ट मांगने के विवाद ने पकड़ा तूल , ट्रैक्टर चालक ने एक व्यक्ति कुचला

पूर्णिया में एक व्यक्ति विनोद सिंह ने लिफ्ट मांगा, लेकिन ड्राइवर सुभाष ने इनकार कर दिया और धमकी दी कि अगर वह हटा नहीं तो ट्रैक्टर चढ़ा देगा।विवाद के बाद सुभाष ने तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाकर विनोद सिंह को कुचल दिया।

 ट्रैक्टर चालक ने एक व्यक्ति कुचला
ट्रैक्टर चालक ने एक व्यक्ति कुचला- फोटो : Reporter

Bihar News:   पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के दमेली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल शाम को विनोद सिंह अपने घर जा रहे थे। रास्ते में सुभाष यादव अपने ट्रैक्टर से आ रहा था। विनोद सिंह ने सुभाष से लिफ्ट मांगी, लेकिन सुभाष ने इनकार कर दिया और धमकी दी कि अगर वह हटा नहीं तो ट्रैक्टर चढ़ा देगा।

विवाद के बाद विनोद सिंह पैदल ही चलने लगे, लेकिन सुभाष ने तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाकर विनोद सिंह को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही विनोद सिंह की मौत हो गई।

Diarch GO

मृतक के भतीजे मनीष कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, "मेरे पापा रास्ते से जा रहे थे। तभी सुभाष यादव अपना ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। उनको रोककर पापा ने कहा कि उसको भी चढ़ा लो वह भी घर जाएंगे। इस पर सुभाष यादव ने कहा कि हटो नहीं तो ट्रैक्टर चढ़ा देंगे। तब मेरे बड़े पापा पैदल जाने लगे। तभी सुभाष यादव ट्रैक्टर तेज रफ्तार कर आया और मेरे चाचा के ऊपर चढ़ा दिया।"

इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मीरगंज थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि, "फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अंकित कुमार