LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

NIA Raid in Bihar: बिहार में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, एक को किया गिरफ्तार, 5 घंटे तक चली छापेमारी

सीतामढ़ी में NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजपट्टी गोट गांव में एक घर पर छापा मारा। बुधवार की रात से शुरू हुई यह छापेमारी करीब 5 घंटे तक चली। इस दौरान NIA की टीम ने कई दस्तावेज़ और सामान जब्त किए। छापेमारी के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने

bihar News
NIA की छापेमारी से हड़कंप- फोटो : Social media

NIA Raid in Bihar: बिहार में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक बार फिर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।राष्ट्रीय जांच एजेंसी  की टीम ने सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजपट्टी गोट गांव में छापेमारी की। लगभग 5 घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर बाजपट्टी थाने लाया गया है, जहां उससे पूछताछ जारी है।

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, NIA की टीम ने स्थानीय निवासी लियाकत अंसारी के घर पर करीब 5 घंटे तक तलाशी ली और उनके पुत्र अब्दुल अलीम को हिरासत में लेकर बाजपट्टी थाने ले गई।

अब्दुल अलीम पेशे से चिकन विक्रेता है। NIA की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, एजेंसी ने अभी तक इस छापे के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, अलीम से देशद्रोह के आरोप में पूछताछ की जा रही है।

NIA की टीम ने अलीम के घर से कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि अलीम के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है।

NSIT
Nsmch

बाजपट्टी के डीआईजी बाबूराम ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा कि NIA की जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।