LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Band: छपरा में NEET पेपर लीक के विरोध ने लिया हिंसक मोड़, पुलिस वाहन में लगाई आग, छात्रों-पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज

Bihar Band: NEET पेपर लीक मामले को लेकर बुलाए गए राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान शनिवार को सारण जिले के छपरा शहर में हालात अचानक हिंसक हो गए।...

NEET Protest Turns Violent In Chhapra Police Vehicle Set Abl
छपरा में NEET पेपर लीक के विरोध ने लिया हिंसक मोड़- फोटो : reporter

Bihar Band: NEET पेपर लीक मामले को लेकर बुलाए गए राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान शनिवार को सारण जिले के छपरा शहर में हालात अचानक हिंसक हो गए। उग्र प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के एक वाहन में आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Diarch GO

छपरा शहर के नगरपालिका चौक, साहेबगंज, थाना चौक, डाक बंगला रोड, सदर अस्पताल चौक, दारोगा राय चौक, भरत मिलाप चौक और भगवान बाजार रोड पर बड़ी संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव शुरू हो गया।

NSIT
Nsmch

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसी दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस के एक वाहन में आग लगा दी। आग की लपटें उठते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दीं।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार मौके पर पहुंचे तथा अधिकारियों के साथ हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर संवेदनशील इलाकों की घेराबंदी कर दी और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।

सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। पुलिस कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए भीड़ तितर-बितर हो गई, लेकिन बाद में कई प्रदर्शनकारी शहर के अन्य इलाकों में पहुंचकर फिर से विरोध प्रदर्शन करने लगे

घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।प्रशासन ने संकेत दिया है कि हिंसा, आगजनी, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं की जांच की जाएगी तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- धर्मेंद्र