LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : छपरा में मरीज के परिजनों से ठगी करना नर्सिंग होम संचालक को पड़ा महंगा, जांच के बाद एसडीओ ने किया सील

Bihar News : छपरा में मरीज के परिजनों से ठगी करना नर्सिंग होम संचालक को महंगा पड़ गया. जाँच के बाद एसडीएम् ने नर्सिंग होम को सील कर दिया है. इस करवाई से जिले में हड़कंप मच गया है....पढ़िए आगे

Bihar News : छपरा में मरीज के परिजनों से ठगी करना नर्सिंग हो
नर्सिंग होम सील - फोटो : social media

CHAPRA : जिले में उपचार के नाम पर मरीज से मोटी रकम एंठने के मामले कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने जांच के बाद मंगलवार को छपरा शहर में संचालित ए - वन अस्पताल को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिले के बनियापुर निवासी राजमती देवी विगत 14 मार्च को  मारपीट में गंभीर ज़ख्मीअपने पुत्र का उपचार करवाने के लिए  सदर अस्पताल पहुंची थी। 

जहां सदर अस्पताल में उपचार करने के बदले उसे दलालों द्वारा सदर अस्पताल से छपरा शहर के राजेंद्र स्टेडियम के समीप  संचालित होने वाले A-वन  नामक निजी हाॅस्पिटल में उसे कुछ लोग लेकर चले गए और दो दिनों में उसके द्वारा कच्चे बिल पर ₹60 हजार का भुगतान किया गया है। वहां उसके बेटे की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसे पुनः सदर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जिसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। 

Diarch GO

इसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत सारण जिलाधिकारी के पास की । शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए सारण जिलाधिकारी ने सदर एसडीओ को मामले की जांच के आदेश दिए। जिस पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को छपरा सदर एसडीओ ने ए - वन अस्पताल को सील करने की कार्रवाई अमल में लाएं।

शशि की रिपोर्ट