LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Bihar Flood: दानापुर-सारण में गंगा का कहर, दियरा में कई गांव हुए जलमग्न, लोगों की बढ़ी परेशानी

Bihar Flood: दानापुर-सारण के गंगा दियरा क्षेत्र की अकिलपुर पंचायत में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने कहर और खौफ का माहौल पैदा कर दिया है।

Bihar Flood: दानापुर-सारण में गंगा का कहर, दियरा में कई गांव
गंगा का कहर- फोटो : DHARMENDRA

CHAPRA : दानापुर-सारण के गंगा दियरा क्षेत्र की अकिलपुर पंचायत में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने कहर और खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। पंचायत के सभी आठ गांव बाढ़ की चपेट में हैं और कई इलाकों का मुख्य सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। हालात इतने संगीन हैं कि बड़ी संख्या में ग्रामीण घर-बार छोड़कर दिघवारा और दानापुर की ओर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में पलायन कर रहे हैं।

दूधिया, बतौली, बभनगामा, सलहली, बंगला पर और अकिलपुर समेत सभी गांवों में पानी लगातार फैल रहा है। कई सरकारी भवन और विद्यालय जलमग्न हैं, जिसके चलते सरकारी कामकाज और पढ़ाई ठप पड़ गई है। आवागमन के लिए ग्रामीण छोटी नावों और बांस-बल्लों के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। प्रशासन ने अकिलपुर-दिघवारा के बीच आवाजाही और राहत कार्य के लिए आठ नाव उपलब्ध कराई हैं।

बाढ़ ने भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं का संकट भी गहरा दिया है। घरों में पानी घुसने से चूल्हे बंद हैं और प्रभावित परिवार चूड़ा-गुड़ जैसे सूखे भोजन पर निर्भर हैं। मवेशियों के लिए चारे का भी भारी संकट है। खेतों में लगी मक्का और सब्जियों की फसल बर्बाद होने से किसानों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। जहरीले सांप और कीड़े-मकोड़ों के निकलने से ग्रामीणों में दहशत है।

सबसे चिंताजनक तस्वीर अकिलपुर थाना परिसर की है। बाढ़ का पानी थाने के अंदर तक पहुंच गया है और परिसर में सुरक्षा के लिए रखे गए सैकड़ों जब्त वाहन पानी में डूब चुके हैं। पुलिसकर्मियों को रोजमर्रा के कामकाज में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर और बढ़ा तो थाना खाली कर अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थान पर संचालन की नौबत आ सकती है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि वकील राय ने प्रशासन से युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाने की मांग की है। प्रशासन स्थिति पर निगरानी रखते हुए प्रभावित परिवारों और नुकसान का आंकलन कर रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- धर्मेंद्र रस्तोगी