LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News:सोनपुर मेला में अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने स्टॉल से लेकर सिस्टम तक किया बारीकी से मुआयना

Bihar News:विश्व-प्रसिद्ध सोनपुर मेला रविवार की सुबह अचानक उस समय सियासी और प्रशासनिक हलचल का केंद्र बन गया, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना पूर्व सूचना के मेले का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।

Bihar News:सोनपुर मेला में  अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, नीतीश
सोनपुर मेला में अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री- फोटो : reporter

Bihar News:विश्व-प्रसिद्ध सोनपुर मेला रविवार की सुबह अचानक उस समय सियासी और प्रशासनिक हलचल का केंद्र बन गया, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना पूर्व सूचना के मेले का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। जैसे ही सीएम के आगमन की ख़बर फैली, जिला प्रशासन में हरकत तेज़ हो गई और मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल व्यवस्था की कमान संभाल ली।

Diarch GO

नीतीश कुमार ने मेले में लगे विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल, विशेषकर आर्ट एंड ग्राफ्ट सेक्शन का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक स्टॉल पर जाकर कलाकारों से मुलाकात की, उनकी कठिनाइयों और रचनात्मक अनुभवों को सुना। कलाकारों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात खुलकर रखी, साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की ज़मीनी हकीकत भी साझा की। मुख्यमंत्री ने भी उनसे योजनाओं से मिलने वाले लाभ, समस्याओं और आगे की अपेक्षाओं को लेकर विस्तार से जानकारी ली।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों से मेला प्रबंधन, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता और सुविधाओं को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। स्थानीय लोगों से भी उन्होंने संवाद कर मेले की स्थिति, सुझावों और कमियों के बारे में प्रत्यक्ष फीडबैक लिया। यह मुलाक़ात किसानों, कारीगरों और आम आगंतुकों के लिए एक अवसर बन गई, जिसमें वे सीधे राज्य के मुखिया से अपनी बात कह सके।

इस दौरान उनके साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, जिला प्रशासन की पूरी टीम और विभागीय पदाधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री व अधिकारियों ने राज्य स्वास्थ्य समिति, महिला विकास निगम, श्रम संसाधन विभाग, एनडीआरएफ और अन्य विभागों के स्टॉलों का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

10वीं बार मुख्यमंत्री पद सँभालने के बाद नीतीश कुमार लगातार औचक निरीक्षणों के लिए जाने जा रहे हैं। सिस्टम में सुधार की उनकी यह सक्रियता सोनपुर मेले में भी देखने को मिली, जहां उन्होंने हर पहलू को ध्यान से परखा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने सारण के डीएम और कमिश्नर से भी विस्तृत बातचीत कर मेले की व्यवस्था, सुरक्षा और आगामी दिनों की तैयारियों की जानकारी ली।

नीतीश कुमार के औचक निरीक्षण ने एक तरफ़ मेले की रौनक बढ़ाई तो दूसरी तरफ़ प्रशासन को चौकन्ना कर दिया और सोनपुर मेला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।

रिपोर्ट-ऋषभ कुमार